Homeग्वालियर अंचलभितरवार के कांग्रेस विधायक लाखन सिंह लापता

भितरवार के कांग्रेस विधायक लाखन सिंह लापता

ग्वालियर /पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ व दिग्विजयसिंह के मुंह लगे व कमलनाथ सरकार के समय आए दिन मंत्रीपद का रौब दिखाते नजर आने वाले भितरवार के कांग्रेस विधायक लाखन सिंह लापता हो गए हैं। हालात यह हैं की अब सोशल मीडिया पर उनके लापता होने के पर्चे चिपके दिखाई दे रहे हैं। इसमें लिखा है सूचना देने वाले को इनाम दिया जाएगा

लाखन सिंह के प्रति जनता की यह नाराजगी इस कारण है क्यों कि उनकी विधानसभा भितरवार के ग्राम ईटमा इस समय जबरदस्त कोरोना की चपेट में है कई लोग मौत का शिकार भी हुए हैं बावजूद इसके लाखन सिंह कहीं नजर नहीं आए। यही हाल बरई ,पनिहार घाटीगांव सहित अन्य ग्रामीण इलाकों का भी है जहां लंबे समय से लाखन सिंह नजर न आने से ग्रामीणों में उनके प्रति गुस्सा है।
जब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस पोस्ट पर मीडिया ने पूर्व मंत्री लाखन सिंह से सवाल किया तो उनका कहना था कि मैं पूरी तरह स्वस्थ हूं और कोई लापता नहीं हूं। अपने लोगों के बीच जा रहा हूं और यह मेरे क्षेत्र के लोग जानते हैं। रही बात मेरे लापता होने की पोस्ट तो यह सब भाजपा नेता मोहन सिंह राठौड़ करवा रहे हैं। वह शुरू से ही मुझसे ईष्या रखते हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments