मगर, इसके उलट जानकारी सामने आई है कि, दक्षिण गोवा के लीला होटल में ठहरकर सोनिया गांधी प्रकृति का आनन्द ले रही हैं। वे गोवा में पर्यटकों के बीच छुट्टियां मना रही हैं। वे अन्य मेहमानों व पर्यटकों के साथ सेल्फी भी ले रही हैं और उनसे चर्चा कर रही हैं। उनके छुट्टियां मनाने के अंदाज़ से लग रहा है कि, वे राजनीतिक तनाव से दूर रहकर, जीवन का आनन्द लेना चाहती हैं।
हालांकि, पहले भी वे गोवा के इस होटल में आ चुकी हैं मगर, इस बार बीत रहे साल की छुट्टियां उनके लिए, अहम मानी जा रही हैं, क्योंकि, वे कांग्रेस अध्यक्ष के अपने पद से मुक्त, हो रही हैं। वे गोवा के समुद्री तट का आनन्द ले रही हैं ऐसे समय में, जब दिल्ली में प्रदूषणकारी धुंध परेशानी बनी हुई है।