Homeग्वालियर अंचलप्रभात झा की पुण्यतिथि पर 25 को होगी अनूप जलोटा की भजन...

प्रभात झा की पुण्यतिथि पर 25 को होगी अनूप जलोटा की भजन संध्या

ग्वालियर/ भाजपा के  पूर्व प्रदेशाध्यक्ष,  वरिष्ठ पत्रकार व विचारक रहे स्व. प्रभात झा की प्रथम पुण्यतिथि पर ग्वालियर में शुक्रवार 25 जुलाई को शाम 5 बजे कार्यक्रम किया जा रहा है। इस समारोह में प्रदेश के शीर्ष वरिष्ठ नेता, मंत्रीगण सम्मिलित होंगे।

यह जानकारी भाजपा जिलाध्यक्ष श्री जयप्रकाश राजौरिया ने दी।इस कार्यक्रम में देश के प्रख्यात भजन गायक अनूप जलोटा श्रद्धा एवं भक्ति के भावों से सराबोर सुमधुर भजनों की प्रस्तुति देंगे। इसमे अंचल सहित विभिन्न राजनैतिक पार्टियों एवं सामाजिक संगठनों के लोग  स्व. प्रभात झा को भावांजलि अर्पित करेंगे। श्री राजौरिया ने ग्वालियर अंचल के लोगों से इस पुण्य स्मृति अवसर पर उपस्थित रहने का विनम्र आग्रह किया है।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए युवा भाजपा नेता तुष्मुल झा ने बताया कि अनूप जलोटा की भजन संध्या से पूर्व एक प्रदर्शनी का उद्घाटन किया जाएगा जिसमें स्वर्गीय प्रभात जी द्वारा विभिन्न विषयों पर लिखे गए लेख एवं उनके द्वारा किए गए कार्यक्रमों के चित्रों को प्रदर्शित किया जाएगा। यह प्रदर्शनी उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर केंद्रित होती । साथ ही एक लघु फिल्म का प्रदर्शन भी होगा। भजन संध्या के बाद “हमारे भारत रत्न” पुस्तक का विमोचन किया जाएगा, जिसकी संपादकीय स्व. प्रभात झा ने लिखी थी। यह संपादकीय उनकी अंतिम संपादकीय थी। इसके बाद उपस्थित वरिष्ठ नेताओं एवं सामाजिक क्षेत्र के वरिष्ठ व्यक्तियों द्वारा अपने शब्दों द्वारा स्व. प्रभात जी को पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी।
तैयारियों को दिया अंतिम रूप
भाजपा नेताओं ने आज अटल सभागार, जीवाजी विवि पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री श्री लोकेंद्र पाराशर, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री जयप्रकाश राजौरिया, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री कमल माखीजानी, श्री रामेश्वर भदोरिया, महामंत्रीगण श्री विनोद शर्मा, श्री विनय जैन, श्री राजू पलैया, संभागीय मीडिया प्रभारी श्री राजलखन सिंह, वरिष्ठ नेता श्री उदय अग्रवाल, श्री अरूण कुलश्रेष्ठ, श्री राजू सेंगर, श्री शिवेंद्र सिंह राठौर, श्री विवेक शर्मा, तोसिफ खान, श्री दीपक शर्मा, श्री शिव सिंह यादव समेत अनेक कार्यकर्ता उपपस्थित रहे।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments