Homeप्रमुख खबरेंमध्यप्रदेश सरकार घर के साथ 200रुपये में देगी बिजली

मध्यप्रदेश सरकार घर के साथ 200रुपये में देगी बिजली

प्रदेश का कोई भी परिवार अब कच्चे घर में नहीं रहेगा। हम जमीन का पट्टा देंगे और उसमें पक्का घर भी बनाएंगे जिससे गरीब परिवार भी अच्छा जीवन जी सकें। साथ ही ऐसे गरीब परिवारों को 200 रुपए में महीने भर बिजली भी दी जाएगी। वह चाहे जितनी बिजली जलाए। उसको कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाााएए

यह बातें मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जिले के नईगढ़ी स्कूल मैदान में आयोजित विकास यात्रा एवं अंत्योदय मेले को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि जमीन का पट्टा दिलाने के लिए कानून भी लाया जा रहा है। प्रदेश सरकार ने हाल ही में दो कानून बनाए हैं जिसमें मासूम बेटियों के साथ दुष्कर्म करने वाले दुराचारी को फांसी की सजा और भूमिहीनों को जमीन का पट्टा दिलाना शामिल है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments