HomeBreakingदेखिए मीडिया को फिर कैसे सुर्खियां दे गए मंत्री जी

देखिए मीडिया को फिर कैसे सुर्खियां दे गए मंत्री जी

 

ग्वालियर /अपने विचित्र क्रियाकलापों के चलते मीडिया को अलग हटकर खबर देने वाले सिंधिया समर्थक ग्वालियर के कोविड प्रभारी व प्रदेश सरकार के मंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर एकबार पुनः चर्चा में हैं पहले उन्होंने दो दिन पूर्व बिना हेलमेट लगाए स्कूटी को चलाकर सुर्खियां बटोरी थीं जब नियम विरूद्ध मंत्रीजी के सड़कों पर निकलने की बात जोर पकड़ी तो आज वे खुद यातायात थाने जा पहुंचे उन्होंने हेलमेट लगाए बिना स्कूटी चलाए जाने को खुद की गलती बताते हुए न केवल चालान कटवाया बल्कि यह भी घोषणा कर दी की वे इस गलती पर प्रायश्चित स्वरूप रविवार को अपने चुनाव क्षेत्र में स्थित चार शहर का नाका श्मशान घाट पर एक घण्टे श्रमदान भी करेंगे ,अब एकबार फिर इस कारगुजारी को लेकर मंत्री महोदय मीडिया में सुर्खियां बटोर रहे हैं।

कभी स्वच्छता के लिए शौचालय साफ करना तो कभी हाथ में लेजम लेकर बाजारों को सेनेटाइज करना या फिर सार्वजनिक रूप से ठेले में धक्का लगाने को लेकर प्रदेश सरकार के मंत्री प्रधुम्न सिंह मीडिया में छाए रहते हैं। अब ताजा घटनाक्रम उन्हें बीते तीन दिनों से मीडिया व सोशल मीडिया की सुर्खियों में बनाए हुए है। इसकी शुरुआत तीन दिन पूर्व उस वक़्त हुई जब ऊर्जामंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने अपने घर से लेकर स्टेशन तिराहा रेसकोर्स रोड तक स्कूटी चलाई थी। इस दौरान वह बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चलाते हुए नजर आए। साथ ही दोपहिया वाहन पर सोशल डिस्टेंस का पालन भी नहीं किया गया। वह शहर में कई जगह घूमे, साथ ही केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर से भी मुलाकात स्कूटी चलाकर ही की। हमेशा अपने अनोखे अंदाज दिखाने वाले ऊर्जामंत्री इस बार हेलमेट न पहनकर बुरे फंस गए थे। शुक्रवार को मीडिया ने इस खबर को प्रमुखता के साथ प्रस्तूत किया था। जिसके बाद भोपाल से लेकर कई फोन ऊर्जामंत्री तक पहुंचे। इस पर उन्हें अपनी गलती का अहसास भी हुआ। जब बिना हेलमेट गाड़ी चलाने पर हल्ला मचा तो ऊर्जामंत्री तोमर को भी अपनी गलती का अहसास हुआ है। इस पर उन्होंने शनिवार को खुद प्रायश्चित करने का फैसला लिया। सबसे पहले वह स्कूटी पर सवार होकर ट्रैफिक थाना पहुंचे। इस बार उन्होंने हेलमेट पहनकर गाड़ी चलाई। ट्रैफिक थाना पहुंचकर उन्होंने वहां मौजूद DSP ट्रैफिक आरएन त्रिपाठी, DSP नरेशबाबू अन्नोटिया से कहा कि मैंने हेलमेट न पहनकर गाड़ी चलाने की गलती की है। इसलिए मेरा चालान कर जुर्माना करें। ट्रैफिक DSP ने ऊर्जा मंत्री का मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 250 रुपए का जुर्माना किया। जुर्माना वसूलकर उनको चालान की रसीद दी गई। इसके बाद स्कूटी पर सवार होकर वह वापस अपने कार्यालय के लिए निकल गए।
पुलिस का यूं किया बचाव
जुर्माना की रसीद तो ऊर्जामंत्री के नाम से भरी गई है - Dainik Bhaskarमैं प्रदेश सरकार में मंत्री हूं। मुझसे गाड़ी चलाते समय हेलमेट न पहनने की गलती हुई है। पुलिस का इसमें कोई दोष नहीं है। रास्ते में पुलिस ने मुझे हाथ भी दिया, लेकिन मैं नहीं रूका। अब मुझे अपनी गलती का अहसास हुआ है। मैंने जुर्माना भर दिया है। इ साथ ही इसका प्रायश्चित करने के लिए रविवार (23 मई) को मैं चार शहर का नाका हजीरा मुक्तिधाम में 1 घंटे का श्रमदान करूंगा।
इसके बाद एकबार फिर मंत्री जी मीडिया में खबर बन गए हैं
दद
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments