Homeदेशजनसभा को सम्बोधित करते समय बढ़ा गड़करी का ब्लड प्रेशर

जनसभा को सम्बोधित करते समय बढ़ा गड़करी का ब्लड प्रेशर

माजुली में शुक्रवार को एक जनसभा को संबोधित करने के बाद केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की तबियत बिगड़ गई।
वे माजुली को सालाना बाढ़ व भूमि कटाव से बचाने के लिए सुरक्षा परियोजनाओं का उद्घाटन करने यहां आए थे। उन्होंने ब्रह्मपुत्र में माल ढुलाई सेवा को भी हरी झंडी दिखा कर शुरुआत की।

सरकारी सूत्रों ने बताया कि जनसभा को घंटे भर तक संबोधित करने के बाद गडकरी ने बेचैनी की शिकायत की। मौके पर मौजूद डाक्टरों ने तत्काल उनके ब्लड प्रेशर व शुगर की जांच की।

माजुली के जिला चिकित्सा अधिकारी शशिधर फूकन ने बताया कि मंत्री का ब्लड प्रेशर तात्कालिक रूप से काफी बढ़ गया था। अब वे खतरे से बाहर हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments