Homeदेशमोदी ने भजपा सांसदों से कहा सोशल मीडिया पर रहे सक्रिय गुड...

मोदी ने भजपा सांसदों से कहा सोशल मीडिया पर रहे सक्रिय गुड मोर्निंग का जवाब तक नहीं देते कई सांसद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा सांसदों एक बार फिर धुलाई कर दी। बात सोशल मीडिया पर एक्टिव होने की है। पीएम मोदी चाहते हैं कि भाजपा के सभी लोग सोशल मीडिया पर एक्टिव रहें। कम से कम सांसद और मंत्री तो जनता से संवाद बनाएं परंतु चौंकाने वाली बात तब सामने आई जब मोदी ने खुद बताया कि बहुत कम सांसद उनके गुड मार्निंग का जवाब देते हैं।
गुरुवार को भाजपा संसदीय दल की बैठक में फिर से प्रधानमंत्री की नाराजगी दिखी। दरअसल वह कई बार कह चुके हैं कि सांसदों को लगातार अपने क्षेत्र के लोगों के संपर्क में होना चाहिए। सरकार की नीतियों का प्रचार-प्रसार भी करना चाहिए। इसके लिए अलग-अलग मंच का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। एक नमो एप भी है, जिस पर सारी जानकारियां होती हैं।
सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री ने शिथिलता की ओर ही इशारा करते हुए कहा कि कई लोग तो उनके गुड मार्निंग का जवाब भी नहीं देते हैं। ऐसे में सवाल उठना स्वाभाविक है कि ऐसे सांसद अपने संसदीय क्षेत्र के लोगों को लेकर कितने संवेदनशील होंगे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments