तरण पुस्कर, बाल भवन, रूप सिंह स्टेडियम, नवीन नगर निगम कार्यालय, शासकीय वनवानिकी विभाग, दिल्ली-ग्वालियर झांसी मुख्य रेलवे ट्रेक, रेलवे ब्रिज, 5 सरकारी बंगले, एफ.सी.आई. गोदाम, फायर बिग्रेड स्टेशन नगर निगम स्टोर, विद्युत सब स्टेशन, फोरेस्ट गेस्ट हाउस, चीफ कन्जरवेटिव फोरेस्ट ऑफिस एवं नर्सरी व शिवाजी पार्क व अन्य निजी सम्पत्तियों को है खतरा
ग्वालियर। ग्वालियर सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर ने DRDE झांसी रोड ग्वालियर के Technical Area (Main Lab) की बाउण्ड्रीबाल से 50 मीटर दूरी किये जाने हेतु नोटीफिकेशन जारी कराने के संबंध में रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) के अध्यक्ष डॉ. जी सतीश रेड्डी को पत्र लिखा है । श्री सांसद ने पत्र में लिखा है कि प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रतिबंधित क्षेत्र की सीमा 200 मीटर से घटाकर DRDE की बाउन्ड्रीवॉल से 50 मीटर किये जाने हेतु नोटीफिकेशन जारी किये जाने की प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है। काफी लम्बे समय से इस सीमा को 200 मीटर से घटाने हेतु ग्वालियर के जनप्रतिनिधी व नागरिकगण प्रयासरत रहे है। इन प्रयासों में ग्वालियर के पूर्व सांसद व वर्तमान में मुरैना सांसद केन्द्रीय कृषि मंत्री मा. श्री नरेन्द्र सिंह तोमर का इसमें विशेष योगदान रहा है। गत् दिनों फरवरी 2021 में मा. रक्षा मंत्री मा. श्री राजनाथ सिंह से समक्ष में चर्चा कर इस हेतु पत्र द्वारा निवेदन भी किया था।
सांसद ने आगे लिखा है कि यदि यह सीमा DRDE बाउन्ड्रीवॉल से 50 मीटर रहती है तो इसमें आने वाली 15 शासकीय सम्पत्तियां तरण पुस्कर, बाल भवन, रूप सिंह स्टेडियम, नवीन नगर निगम कार्यालय, शासकीय वनवानिकी विभाग, दिल्ली-ग्वालियर झांसी मुख्य रेलवे ट्रेक, रेलवे ब्रिज, 5 सरकारी बंगले, एफ.सी.आई. गोदाम, फायर बिग्रेड स्टेशन नगर निगम स्टोर, विद्युत सब स्टेशन, फोरेस्ट गेस्ट हाउस, चीफ कन्जरवेटिव फोरेस्ट ऑफिस एवं नर्सरी व शिवाजी पार्क व अन्य निजी सम्पत्तियों को न्यायालय के आदेशानुसार तोडने की संभावना हो सकती है जिससे करोडों की सरकारी निजी सम्पत्तियों को नुकसान होगा। DRDE की बाउन्ड्रीवॉल के अन्दर रेजिडेंशियल एरिया है इसके बाद टेक्निकल लैब का एरिया है।
सांसद श्री शेजवलकर ने इसी को दृष्टिगत रख प्रश्नाधीन सीमा को DRDE की टेक्निकल लैब एरिया से 50 मीटर या बाउन्ड्रीवॉल से 10 मीटर करने हेतु पूर्व में भी आवेदन किया गया था। कलेक्टर ग्वालियर का पत्र क्रं. 1005 दिनांक 30/12/2020 सुलभ संदर्भ हेतु संलग्न कर रहा हूं।
श्री शेजवलकर ने डॉ. रेड्डी से उपरोक्त सीमा को DRDE बाउन्ड्रीवॉल से 50 मीटर के स्थान पर 10 मीटर, या बाउन्ड्रीवॉल के स्थान पर टेक्निकल लैब एरिया से 50 मीटर किये जाने हेतु नोटीफिकेशन जारी करने का अनुरोध किया है।