Homeविदेशवीडियो में देखिएअमेरिका ने समुद्र में कैसे किया 18 हज़ार किलोग्राम के...

वीडियो में देखिएअमेरिका ने समुद्र में कैसे किया 18 हज़ार किलोग्राम के बम का इस्तेमाल समुद्र में आया जबरदस्त भूकम्प

 

अमेरीकी नौसेना ने पूर्वी तट पर फ्लोरिडा के पास फुल शिप शॉक ट्रायल किया,  इस दौरान अपने विमानवाहक जहाज यूएसएस जेरल्ड आर फोर्ड की युद्ध स्थितियों से जूझने की क्षमता को जांचने के लिए करीब 18 हज़ार किलोग्राम के बम का इस्तेमाल किया। बताया जा रहा है कि अमेरिकी नौसेना ने बम का य‍ह विस्‍फोट पानी के अंदर किया जबकि उनका एयरक्राफ्ट कैरियर पानी की सतह पर था।  इस ट्रायल से यह पता चला कि बम हमले की सूरत में यह एयरक्राफ्ट कैरियर कितना उसे झेल सकता है और युद्ध के दौरान यह कितना प्रभावी साबित होगा। बताया जा रहा है कि ये परीक्षण सफल रहा।

खबरों के मुताबिक इस विस्‍फोट से समुद्र के अंदर रिक्‍टर पैमाने पर 3। 9 की तीव्रता वाला भूकंप आ गया। इस महाविस्‍फोट का वीडियो अब वायरल हो गया है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल ये है कि अमेरिका ने ये विस्फोट और ट्रायल किया क्यों। क्यों अपने अरबों रुपये के एयरक्राफ्ट कैरियर के पास 18 हज़ार किलो का बम फेंका।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments