Homeग्वालियर अंचलअत्याधुनिक रोशनी से जगमगायेगा ग्वालियर का ऐतिहासिक किला व महाराज बाड़ा

अत्याधुनिक रोशनी से जगमगायेगा ग्वालियर का ऐतिहासिक किला व महाराज बाड़ा

स्मार्ट सिटी द्वारा फसाड लाइटिंग परियोजना की टेस्टिंग शुरू

ग्वालियर-22-जून 2021 – ग्वालियर शहर की पहचान एक ऐतिहासिक शहर के रुप में होती है और इस शहर को यह दर्जा इसकी ऐतिहासिक विरासत औऱ उनकी वास्तुकला से मिली है। इस ऐतिहासिक शहर के दर्जे को विश्व मानचित्र पर पहचान दिलाने के उद्देश्य से ग्वालियर स्मार्ट सिटी काँरपोरेशन द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे है। फसाड लाइटिंग परियोजना के तहत ग्वालियर के हेरिटेज वास्तुकला को अब रात में सबकी निगाहों का आकर्षण बनाने के लिए अत्याधुनिक लाइटिंग प्रभाव से रोशन किया जा रहा है। इस परियोजना के तहत शहर के ऐतिहासिक ईमारतो सहित ग्वालियर किले की बाहरी दीवार को लाइटिंग से ऱोशन किया जाना है। वर्तमान में इस कार्य की टेस्टिंग की जा रही है तथा शहरवासियों में चर्चा का विषय बन गई है।
स्मार्ट सिटी सीईओ श्रीमती जयति सिंह नें जानकारी देते हुये बताया कि स्मार्ट सिटी द्वारा जहाँ शहर की जनता की मूलभूत जरुरतो को देखते हुये विकास कार्य किये जा रहे है तो वही शहर को पर्यटन नक्शे में अलग पहचान दिलाने के उद्देश्य से भी कई कार्य गतिशील है। श्रीमती सिंह नें बताया कि स्मार्ट सिटी द्वारा फसाड लाइटिंग परियोजना के तहत शहर की ऐतिहासिक ईमारतो के बाहरी हिस्सो को अत्याधुनिक लाइटिंग व्यवस्था से ऱोशन करने का कार्य किया जा रहा है इसके प्रथम चरण में हद्धयस्थल महाराज बाडा की ऐतिहासिक इमारतो सहीत ग्वालियर किले की लगभग 600 मीटर की दीवार पर अत्याधुनिक लाइटे लगाई जानी है। इस लाइटिंग व्यवस्था को जयपुर, दिल्ली की ऐतिहासिक इमारतों की तर्ज पर वॉर्म हेरिटेज लाइटिंग में लगाया जा रहा है, ताकि शहर की ऐतिहासिक विरासत को एक अलग पहचान मिल सके। श्रीमती सिंह नें बताया कि शहर की विरासतो को अत्याधुनिक लाइटिंग से ऱोशन करने से पहले लाइटिंग के प्रभावो को आर्किटेक्ट, इंजीनियरों, इतिहासकारों सहित विशेषज्ञों की एक टीम द्वारा डिजाइन किया गया है, और इमारत के प्रत्येक दरार और मेहराब पर विशेष प्रकाश और छाया प्रकाश के प्रभाव की जांच करने के लिए भी परीक्षण किया गया था। इस परियोजना की शुरुआत मार्च माह में की गई थी जिसके तहत महाराज बाडा में एसबीआई बिल्डिंग का काम पहले ही पूरा कर लिया गया है लेकिन कोरोना वायरस की दूसरी लहर और लॉकडाउन की पाबंदियों के चलते सामग्री मिलने में दिक्कत जरुर हुई, लेकिन अब तेज गति से कार्य़ गतिशील है और जल्द ही शहर की जनता अपने शहर की विरासत के सौन्द्रय को एक अलग रुप में देख सकेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments