मंगूभाई पटेल जनसंघ के दौर से कार्यकर्ता के तौर पर कार्यरत थे. वो गुजरात भाजप पार्लियामेंट्री बोर्ड के सदस्य और प्रदेश संगठन महामंत्री रह चुके हैं.77 साल के मंगूभाई सी. पटेल गुजरात से भारतीय जनता पार्टी के नेता रहे हैं. उन्हें अनुसूचित जाति का बड़ा चेहरा माना जाता रहा है उन्होंने 2014 में गुजरात विधानसभा के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया है. इससे पहले वन एवं पर्यावरण मंत्री भी रह चुके हैं, गुजरात सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में भी काम कर चुके है. अब वे मध्य प्रदेश के 19वें राज्यपाल के रूप में नियुक्त हुए है.
लगातार 5 बार विधायक चुने गए
गुजरात का नवसारी मंगूभाई छगनभाई पटेल का गढ़ कहा जाता था, क्योंकि जब तक ये सीट अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित रही मंगूभाई यहां से बीजेपी के टिकट पर लगातार जीतते रहे. वे 1990 से 2007 तक लगातार पांच बार यहां से विधायक चुने गए. हालांकि वो गणदेवी में भी एक बार विधायक रहें.