Homeदेशप्रसिद्ध अस्थि शल्य चिकित्सक पद्मश्री डा. आरएन सिंह बने विश्व हिंदू...

प्रसिद्ध अस्थि शल्य चिकित्सक पद्मश्री डा. आरएन सिंह बने विश्व हिंदू परिषद अध्यक्ष

 नई दिल्ली / सहरसा जिले के गोलमा निवासी जिला एवं सत्र न्यायाधीश स्व. राधा बल्लभ सिंह के पुत्र प्रसिद्ध अस्थि शल्य चिकित्सक पद्मश्री डा. आरएन सिंह (डा रविंद्र नारायण सिंह) को विश्व हिंदू परिषद का राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया गया है। उनका बिहार से गहरा संबंध है। स्कूली शिक्षा कटिहार और पटना में पूरा करने के बाद उन्होंने पीएमसीएच से एमबीबीएस करने के बाद लगभग एक दशक लंदन में एफआरसीएस व अन्य डिग्री हासिल की। वलंदन में रहने के दौरान ही वे विश्व हिंदू परिषद से जुड़े। 80 के दशक में पटना आकर अपनी क्‍लीनिक चलाने लगे। इस दौरान उन्हें बेहतर सेवा के लिए राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने पदमश्री सम्मान भी दिया। वह विगत दिनों से विहिप के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में सक्रिय थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments