Homeदेशविश्व में मोदी का डंका लोकप्रियता में ट्रंप और जिनपिंग को पछाड़ा

विश्व में मोदी का डंका लोकप्रियता में ट्रंप और जिनपिंग को पछाड़ा

इस सर्वे में इन देशों के लोगों से अलग-अलग सवाल पूछे गए थे और उनसे मिले जवाबों के आधार पर गैलप ने पीएम मोदी को विश्व नेताओं के सर्वे में तीसरे स्थान पर रखा है। सर्वे में पहले नंबर पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमेनुल मैक्रों और दूसरे नंबर पर जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल हैं। सर्वे में मैक्रों को 21, मर्केल को 20 और पीएम मोदी को 8 अंक मिले हैं।

इस सर्वे के लिए जिस तरीके का उपयोग किया गया उसमें गैलप ने अलग-अलग देशों के तहत कुल 53 हजार 769 लोगों ने अपनी राय दी है। सर्वे में 30 प्रतिशत लोगों ने पीएम मोदी के पक्ष में राय दी जबकि 22 प्रतिशत विपक्ष में थे। सर्वे में चौथे स्थान पर ब्रिटिश पीएम थेरेसा मे हैं वहीं पांचवे नंबर पर चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग हैं। इनके अलावा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सर्वे में 11वें स्थान पर रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments