Homeखेलजिसे सब समझ रहे थे छोटी बच्ची उसने गोल्ड जीतकर रचा इतिहास

जिसे सब समझ रहे थे छोटी बच्ची उसने गोल्ड जीतकर रचा इतिहास

ओलिंपिक में पहली बार स्‍ट्रीट स्‍केटबोर्डिंग के मुकाबले हो रहे थे। कोई मानेगा कि इस खेल में जो दो खिलाड़ी सर्वश्रेष्‍ठ साबित हुए हैं, उनकी उम्र 14 साल से भी कम है। 13 साल 330 दिन की मोमिजी निशिया ने अपने घर में हो रहे ओलिंपिक खेलों में गोल्‍ड जीता है। ब्राजील की रेसा लील भी 13 साल की हैं, जिन्‍हें सिल्‍वर मेडल से मन भरना पड़ा। लील भले ही गोल्‍ड ना जीत पाई हों, मगर 85 सालों की सबसे युवा मेडलिस्‍ट बन गई हैं। इन दो धुआंधार खिलाड़‍ियों ने आखिरी मुकाबले से पहले ही तोक्‍यो ओलिंपिक में धूम मचा दी। तीसरे नंबर पर रहीं नयाकामा फूना की उम्र भी सिर्फ 16 साल है।

ओलिंपिक में पहली बार हो रही स्‍केटबोर्डिंग

स्‍केटबोर्डिंग उन चार खेलों में से एक है जो तोक्‍यो में पहली बार ओलिंपिक का हिस्‍सा बन रहे हैं। इसके अलावा सर्फिंग, स्‍पोर्ट क्‍लाइमिंग और कराटे को भी ओलिंपिक में शामिल किया गया है। मकसद ओलिंपिक को युवा दर्शकों तक पहुंचाना है। पोडियम पर जो तीन लड़कियां मौजूद थीं, उनमें से दो की उम्र 13 साल और एक की 16 साल थी। कुछ जानकार तो इसे ओलिंपिक का सबसे युवा पोडियम तक बता रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments