कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के बाद अब उनके पुत्र व कांग्रेस नेता राहुल गांधी के कोरोना वैक्सीन लगवाने की खबर है राहुल गांधी के कोरोना वैक्सीन लगवाने को लेकर काफी दिनों से संशय बना हुआ था और भारतीय जनता पार्टी की ओर से इसको लेकर कई बार सवाल भी पूछे गए, लेकिन अब खबर है कि कांग्रेस नेता ने कल गुरुवार को वैक्सीन लगवा ली है और कल और आज वह संसद में भी नहीं आए.
राहुल गांधी के वैक्सीन लगवाने को लेकर लंबे समय से कयास लगाए जा रहे थे कि उन्होंने वैक्सीन ली है या नहीं. सूत्रों के अनुसार, राहुल गांधी ने कल वैक्सीन ली है और पिछले दो दिन से वह संसद भी नहीं आ रहे हैं. वैक्सीन को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के बीच कई बार तीखी जंग भी हुई.
पिछले महीने 17 जून को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की ओर से जानकारी दी गई कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने वैक्सीन की दोनों डोज ले ली हैं