ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai Bachchan) के फैंस को एक तस्वीर के जरिए ट्रीट दी गई. सेलिब्रिटी फोटोग्राफर डब्बू रत्नानी (Dabboo Ratnani) ने अपने 2021 कैलेंडर से ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) की तस्वीर साझा करने के लिए इंस्टाग्राम का सहारा लिया. फोटो को शेयर करते हुए डब्बू ने लिखा, ‘जब तुम कहती हो अंदर लाइट है तो तुम उसे बाहर देखती हो. बिल्कुल दीप्तिमान ऐश्वर्या राय बच्चन @aishwaryaraibachchan_arb फॉर डब्बूरत्निकलेंडर.’ मोनोक्रोम तस्वीर में ऐश्वर्या ने ट्रेंच कोट पहना हुआ है और अपने बालों को लूज छोड़ा हुआ है. उनकी ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.
सोशल मीडिया पर वायरल होती ऐश्वर्या की फोटो
RELATED ARTICLES