देश एक ओर पुरुष हॉकी टीम की जीत की खुशियां मना रहा है, वहीं महिला हॉकी टीम की हार ने एक नए विवाद को जन्म दे दिया है। दरअसल, टोक्यो ओलिंपिक के सेमीफाइनल व आज तीसरे स्थान के लिए ब्रिटेन के हाथों हिंदुस्थानी महिला हॉकी टीम की हार से हिंदुस्थान का महिला हॉकी म पदक जीतने का सपना टूट गया। इस हार के बाद टीम की सर्वाधिक 4 गोल जिसमें हैट्रिक शामिल है करने वाली स्टार खिलाड़ीवंदना कटारिया के परिवारवालों पर जातिगत टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। पड़ोसियों की इस करतूत से वंदना को वेदना पहुंची है। पड़ोसियों द्वारा की गई जातिवादी टिप्पणी से आहत उनके भाई ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
हरिद्वार के एसएसपी कृष्णराज एस. ने बताया कि वंदना कटारिया के भाई शेखर कटारिया की शिकायत पर जांच की जा रही है। पुलिस ने आईपीसी की धारा ५०४ और एससी/एसटी एक्ट की धारा-३ के तहत एफआईआर दर्ज की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने कहा कि ‘कई सारे दलित खिलाड़ियों की वजह से हार मिली।’ केवल हॉकी ही नहीं, बल्कि हर एक खेल से दलितों को दूर रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि टीम में कई दलित खिलाड़ियों की वजह से ही हार मिली है।
शिकायत पर होगी जांच
उत्तराखंड में वंदना कटारिया के भाई की शिकायत पुलिस को मिली है, जिसमें सेमीफाइनल में हार के बाद उनके परिवारवालों से गाली-गलौज करने की बात कही गई है। फिलहाल, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। बता दें कि टोक्यो ओलिंपिक के क्वार्टर फाइनल को जीतकर सेमी फाइनल में अपनी जगह बना भारतीय महिला हॉकी टीम ने इतिहास रच दिया, लेकिन दुर्भाग्यवश सेमी फाइनल मुकाबले में टीम को अर्जेंटीना से हार का सामना करना पड़ा।
हम नहीं सुधरेंगे : ओलम्पिक हॉकी में हार के बाद स्टार खिलाड़ी वंदना कटारिया पर जातिगत टिप्पणियां ,भाई ने कराई एफआईआर
RELATED ARTICLES