Homeदेशब्लूटूथ हेडफोन में अचानक हुए धमाके के चलते लड़के की मौत, आप...

ब्लूटूथ हेडफोन में अचानक हुए धमाके के चलते लड़के की मौत, आप भी ना करें ऐसी गलती

राजस्थान के जयपुर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 15 वर्षीय लड़के के ब्लूटूथ हेडफोन में अचानक धमाका हो गया। इस धमाके के चलते लड़के की मौत हो गई। Times Now की रिपोर्ट के मुताबिक, मामला उदयपुरिया गांव का है और लड़के का नाम राकेश नागर था। हादसे के समय वह ब्लूटूथ इयरफोन्स के जरिए फोन पर किसी से बात कर रहा था।

इस वजह से हुई मौत
रिपोर्ट के मुताबिक, अचानक वायरलेस डिवाइस में विस्फोट हो गया, जिससे राकेश बेहोश हो गया। विस्फोट में युवक के दोनों कानों में चोट आई थी। राकेश को तुरंत सिद्धिविनायक अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। एक डॉक्टर ने कहा कि ऐसा लगता है कि वायरलेस गैजेट में विस्फोट के बाद युवक को कार्डियक अरेस्ट हुआ था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments