Homeसेहतक्या आपकी सेहत के लिए वाकई अच्छी है ब्राउन ब्रेड

क्या आपकी सेहत के लिए वाकई अच्छी है ब्राउन ब्रेड

हेल्थ के लिए आप हमेशा बेस्ट चुनना चाहते हैं। इसलिए आप जब ब्रेड खरीदती हैं, तो सफेद ब्रेड की बजाए ब्राउन ब्रेड को प्राथमिकता देती हैं। पर क्या यह वाकई हेल्दी है? क्या फर्क है सफेद और गहरे भूरे रंग की ब्रेड में? और डॉक्टर इस बारे में क्या राय देते हैं? आइए ब्रेड से संबंधित इन सभी सवालों के जवाब आज तलाशते हैं।

ब्राउन ब्रेड को वाइट ब्रेड के मुकाबले इसलिए जल्दी माना जाता है, क्योंकि यह गेहूं से बनती है जबकि व्हाइट ब्रेड रिफाइंड ग्रेन से बनाई जाती है। यदि आप हेल्थ कॉन्शियस हैं और वाइट ब्रेड को किसी अच्छे ऑप्शन से रिप्लेस करना चाहती हैं, तो ब्राउन ब्रेड का सेवन करना एक अच्छा आइडिया है।

कोलंबिया एशिया हॉस्पिटल में आहार विशेषज्ञ डॉक्टर शालिनी गार्विन ब्लिस के मुताबिक अगर आप प्रोसेस्ड ग्रेन को भी होल ग्रेन के साथ मिला कर खाती हैं, तो इससे आपको अधिक नुकसान नहीं होता।

stale bread

मगर ब्राउन ब्रेड या डार्क कलर की ब्रेड होने का मतलब यह नहीं होता है कि वह सच में अधिक पौष्टिक हो या होल व्हीट ब्रेड हो। सभी तरह की ब्राउन ब्रेड एक तरह से नहीं बनाई जाती। इसलिए अगर आप केवल रंग देख कर ब्रेड को हेल्दी मान रही हैं, तो यह आप एक भूल कर रही हैं। हो सकता है जो ब्रेड आप लाई हैं वह आपके शरीर के लिए सफेद ब्रेड से भी अधिक हानिकारक हो।

रंग करके बनाई गई ब्राउन ब्रेड का आपकी सेहत पर प्रभाव  

हमेशा ब्राउन का अर्थ यह नहीं है कि वह आपके लिए बेहतर ही हो। व्हीट ब्रेड को हेल्दी और आपकी सेहत किए अच्छा माना जाता है। इसलिए बहुत से लोग ब्राउन ब्रेड चुनते हैं। लेकिन आपको यह बात जान लेनी चाहिए कि कुछ कंपनी या कुछ ब्रेड फैक्ट्री उसी तरह से ब्राउन ब्रेड बनाती हैं, जिस तरह से वे सफेद ब्रेड बनाती हैं। यानी उसमें भी मैदे का प्रयोग किया जाता है। जो आपकी सेहत के लिए बहुत हानिकारक होता है।

इसके बाद व्हाइट ब्रेड को ही बाद में कुछ कलर या शुगर आदि एड करने के बाद ब्राउन रंग दे दिया जाता है। इसलिए आपको केवल ब्राउन ब्रेड के रंग पर विश्वास नहीं करना चाहिए।

पैकेट पर लगे व्हीट का लेबल भी कई बार लोगों को गलतफहमी में रखता है क्योंकि व्हीट के नाम पर वह सफेद ब्रेड ही बेच रहे होते हैं।

होल व्हीट ब्रेड सबसे हेल्दी होती है और इसमें न्यूट्रीशन भी अन्य ब्रेड के मुकाबले अधिक होता है। इसमें केवल अनाज को प्रोसेस किया जाता है। इस ब्रेड के माध्यम से आप होल ग्रेन का सेवन कर सकते हैं।

bread

इस प्रकार की ब्रेड से आपको फाइबर, मैग्नेशियम, विटामिन ई और कुछ फैटी एसिड्स मिलते हैं जो आपके शरीर के लिए काफी लाभदायक होते हैं। जो ब्रेड आप चुन रही हैं उसे खरीदते समय यह सुनिश्चित करें कि उसके लेबल पर 100% होल व्हीट या होल ग्रेन लिखा हुआ हो।

यहां हैं होल ग्रेन ब्रेड के कुछ लाभ

होल ग्रेन ब्रेड आपकी रोजाना की फाइबर की आवश्यकता को पूरा करने में मदद करती हैं। इससे आपका पेट बहुत अधिक समय तक भरा रहता है। इसलिए आपको अधिक तेजी से भूख भी नहीं लगती है।

फाइबर आपके पाचन तंत्र को रेगुलेट करता है और आपके कोलेस्ट्रॉल को भी नियंत्रित करता है। जिससे आपके हृदय को किसी तरह की समस्या का सामना नही करना पड़ता है।

आपको रोजाना 1 या 2 होल ग्रेन ब्रेड प्रतिदिन खानी चाहिए और यह प्रोसेस्ड ग्रेन और होल ग्रेन के कॉम्बिनेशन से आने चाहिए। यह भी जरूरी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments