Homeग्वालियर अंचलशहर की सड़कें देखने रात को निकले निगमायुक्त गंदगी मिली तो किया...

शहर की सड़कें देखने रात को निकले निगमायुक्त गंदगी मिली तो किया निलंबित

उपनगर ग्वालियर में निगमायुक्त ने देखी रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था ,स्वच्छता कार्य में लापरवाही मिलने पर वार्ड 9 के डब्ल्यूएचओ को किया तत्काल निलंबित

ग्वालियर। नगर निगम आयुक्त श्री शिवम वर्मा ने रात्रि में उपनगर ग्वालियर के विभिन्न क्षेत्रों में रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था तथा पेच वर्क के कार्य का निरीक्षण किया वार्ड 9 में सफाई व्यवस्था संतोषजनक ना पाए जाने पर वार्ड के डब्ल्यूएचओ श्री अरुण खरे को तत्काल निलंबित करने के निर्देश दिए।
निगमायुक्त श्री वर्मा ने किला गेट से सेवा नगर फूल बाग रोड तक सड़क पर पैच वर्क कार्य का निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इसके साथ ही जीडीए के पास लगने वाले खानपान के स्टोलो पर डस्टबिन का निरीक्षण किया तथा स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी स्टॉल संचालक डस्टबिन आवश्यक रूप से रखें तथा कचरा डस्टबिन में ही डालें एवं वाहन आने पर वाहन में ही कचरा डालें। इसके साथ ही हजीरा क्षेत्र में भी रात्रि कालीन सफाई व्यवस्था को देखा एवं सड़कों पर पैच वर्क के कार्य एवं विद्युत व्यवस्था का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अपार आयुक्त श्री राजेश श्रीवास्तव, सीसीओ श्री सुशील कटारे सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments