बीजेपी सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने अब नेशनल हेराल्ड केस में गांधी परिवार पर ‘आयकर बम’ फोड़ा है। खास बात यहा है कि इस बार में स्वामी ने सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा को भी लपेटे में लिया है। स्वामी ने शनिवार (20 जनवरी) को इस मामले से जुड़े आयकर के दस्तावेजों को कोर्ट में सौंपा। स्वामी ने दावा किया कि नेशनल हेराल्ड की 2 हजार करोड़ की संपत्ति के अधिग्रहण में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के अलावा प्रियंका गांधी ने भी अहम भूमिका निभाई। अब मामले की अगली सुनवाई 17 मार्च को होगी, तब तक कोर्ट ने सभी दस्तावेजों को सीलबंद लिफाफे में रखने का आदेश दिया है। स्वामी का दावा है कि इस केस में सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का कथित घोटाले में दोष सिद्ध होता है। शुक्रवार (19 जनवरी) को दिल्ली हाईकोर्ट ने यंग इंडियन प्राइवेट लिमिटेड की तरफ से दायर याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया था।
अब नेशनल हेराल्ड केस में स्वामी ने गांधी परिवार पर ‘आयकर बम’ फोड़ा , प्रियंका को भी लिया लपेटे में
RELATED ARTICLES