Homeप्रमुख खबरेंभाजपा की चुनाव तैयारियों को झटका शिवराज बीमार बैठक रद्द

भाजपा की चुनाव तैयारियों को झटका शिवराज बीमार बैठक रद्द

मुंगावली और कोलारस में कांग्रेस प्रत्याशियों के ऐलान के बाद भाजपा पर काफी दवाब है कि वो जल्द ही अपने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दे। मुंगावली का टिकट यहां से विधायक रहे स्वर्गीय देशराज सिंह यादव के परिवार के ही किसी सदस्य को मिलना लगभग तय हो गया है। वहीं कोलारस में तीन नामों के पैनल में से एक नाम तय करने पर विचार किया जाएगा।

मुंगावली से स्व. देशराज सिंह की पत्नी बाईसाब को प्रत्याशी बनाने को लेकर सहमति बन गई है। वहीं कोलारस में जिन तीन नामों पर विचार हो रहा है उसमें पूर्व विधायक देवेन्द्र जैन सबसे आगे हैं। इसके साथ ही वीरेन्द्र रघुवंशी और जिला अध्यक्ष सुशील रघुवंशी टिकट की दौड़ में हैं। रामस्वरूप रावत का नाम भी यशोधरा राजे समर्थक नेताओं की तरफ से आया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments