Homeग्वालियर अंचलनगरनिगम के इस नाकारापन को क्या कहेंगे आप वीडियो वायरल

नगरनिगम के इस नाकारापन को क्या कहेंगे आप वीडियो वायरल

ग्वालियर /एक ओर मंगलवार को जहां सिंधिया राजपरिवार द्वारा राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जन्म जयंती पर उनके समाधिस्थल अम्मा महाराज की छतरी में कार्यक्रम आयोजित कर श्रध्दांजलि अर्पित की जा रही है चौराहे से लेकर छतरी तक का हिस्सा सिंधिया राजवंश  के प्रति श्रध्दा रखने वालों के बैनर पोस्टर से पटा पड़ा है ग्वालियर का पूरा पुलिस प्रशासन वहां हाईअलर्ट पर है दूसरी और ग्वालियर के ही सिटी सेंटर चौराहे पर स्थापित राजमाता सिंधिया के भव्य प्रतिमा स्थल पर नगरनिगम ने कोई कार्यक्रम आयोजित न करते हुए उनकी प्रतिमा पर मात्र एक छोटी सी गेंदे के फूल की माला चड़वाकर इतिश्री कर ली है। अब नगरनिगम ग्वालियर का यह नाकारापन शहर में चर्चा का विषय बन गया है। हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व शहर के वरिष्ठ समाजसेवी जयवीर भारद्वाज ने राजमाता की प्रतिमा की अनदेखी करने व मात्र एक माला चढाये जाने सम्बन्धी वीडियो जारी करके नगरनिगम की निंदा की है। हम वह वायरल वीडियो यहां प्रस्तुत कर रहे हैं। आप भी देखिए व सुनिए उन्होंने क्या कहा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments