Homeदेशएम्स की महिला डॉक्टर से सहकर्मी डॉक्टर ने किया रेप

एम्स की महिला डॉक्टर से सहकर्मी डॉक्टर ने किया रेप

नई  दिल्ली/  दिल्ली एम्स की एक महिला डॉक्टर से उसके सहकर्मी डॉक्टर ने रेप किया है। मामले में पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार बताया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी ने महिला डॉक्टर को बर्थडे पार्टी पर अपने घर बुलाया था, जहां उसने इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया।

दिल्ली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना बीते 26 सितंबर को दिल्ली के हौज खास थाना क्षेत्र में हुई। दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक, एम्स में काम करने वाली महिला डॉक्टर ने अपने सहकर्मी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। आरोपी भी एम्स में डॉक्टर के पद पर कार्य कर रहा है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि बीते 26 सिंतबर को आरोपी ने उसे अपने घर बर्थडे पार्टी पर बुलाया था। बर्थडे पार्टी उसके अलावा कई और लोग भी थे।

आरोप है कि इस बीच मौका पाकर आरोपी ने महिला डॉक्टर को कमरे पर ले जाकर दुष्कर्म किया। इस घटना के बाद बीते सोमवार को पुलिस के पास शिकायत दर्ज हुई। जिस पर पुलिस टीम ने तत्काल एक्शन लेते हुए आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 और 377 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments