Homeग्वालियर अंचलनगरनिगम की कचरा गाड़ी ने 2 साल की बच्ची को कुचला दर्दनाक...

नगरनिगम की कचरा गाड़ी ने 2 साल की बच्ची को कुचला दर्दनाक मौत

ग्वालियर में नगरनिगम की कचरा गाड़ी के ड्राइवर की लापरवाही और सतर्कता की कमी से एक बच्ची की जान चली गई। बच्ची घर के सामने खड़ी हुई कचरा गाड़ी के सामने अचानक आ गई और ड्राइवर ने उसे देखा ही नहीं। उसने सीधे गाड़ी आगे बढ़ा दी और यह हादसा हो गया। मां की गोद में ही कुछ देर तड़पने के बाद मासूम की जान निकल गई।

घटना कैलाश टॉकीज गंगवाल कोठी के पास की है। कचरा फेंकने आई मां के पीछे-पीछे अंशुल अग्रवाल की 2 साल की बेटी कायु अग्रवाल भी आ गई थी। ड्राइवर को साइड में खड़ी बच्ची दिखी नहीं और उसने गाड़ी आगे बढ़ा दी। पहला पहिया, फिर पिछला पहिया बच्ची के ऊपर से गुजर गया।

हादसा पास की बिल्डिंग में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया। ड्राइवर को लगा कि कुछ पहिए के नीचे आया है, उसने गाड़ी को रोका, लेकिन तब तक पिछला पहिया भी उसके ऊपर से गुजर गया। गाड़ी को रोककर ड्राइवर युसूफ खान ने बच्ची को उठाकर उसकी मां की गोद में दे दिया और गाड़ी लेकर भाग निकला

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बच्ची को अस्पताल पहुंचाया। बच्ची की मां नेहा अग्रवाल उसे गोद में लेकर अस्पताल के लिए दौड़ी। कायु तड़प रही थी और जोर-जोर से अपने हाथ-पैर फड़फड़ा रही थी। कुछ देर बाद वह शांत हो गई। परिजन उसे लेकर हॉस्पिटल पहुंचे, पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments