Homeमध्यप्रदेशपहले देश ने देखा, अब दुनिया भी मानेगी ‘मोदी है तो मुमकिन...

पहले देश ने देखा, अब दुनिया भी मानेगी ‘मोदी है तो मुमकिन है’: जवाहर प्रजापति

भोपाल  । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी जवाहर प्रजापति ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में देश में ऐसे-ऐसे काम और निर्णय हुए हैं, जो पहले कभी नहीं हुए थे और लोग उनकी सिर्फ कल्पना ही करते थे। विरोधी दलों के कटाक्षों और तमाम आशंकाओं-कुशंकाओं के बावजूद प्रधानमंत्री जी ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति से उन्हें संभव कर दिखाया। लेकिन कोरोना के खिलाफ वैक्सीनेशन के मामले में अब देश ने जो उपलब्धि हासिल की है उसने सारी दुनिया में देश के वैज्ञानिकों, स्वास्थ्यकर्मियों, वैक्सीनेशन में सहयोग करने वाली स्वयसेवी संस्थाओं और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की मेहनत तथा समर्पण का डंका बजा दिया है। सारी दुनिया भी अब यह मानने लगी है कि ‘मोदी है, तो मुमकिन है’।
उन्होंने ने 100 करोड़ वैक्सीनेशन को राष्ट्रीय गर्व का विषय बताते हुए कहा कि यह देश के वैज्ञानिकों की लगन, देशवासियों के समर्थन और प्रधानमंत्री श्री मोदी की दृढ़ इच्छाशक्ति तथा कुशल नेतृत्व का परिणाम है।

उन्होंने कहा कि कोरोना संकट के दौर में जब सारी दुनिया में दुख, निराशा और घबराहट का वातावरण था, प्रधानमंत्री श्री मोदी ने स्वदेशी वैक्सीन के बारे में सोचा और अपने इस विचार को साकार करने के लिए देश के वैज्ञानिकों को प्रोत्साहन दिया, संसाधन उपलब्ध कराए। प्रधानमंत्री के भरोसे को सही साबित करते हुए देश के वैज्ञानिकों ने जितने कम समय में कोरोना की प्रभावी वैक्सीन तैयार की यह वास्तव में एक सक्सेज स्टोरी है।
प्रजापति ने कहा कि देश में वैक्सीन तैयार करने से लेकर 100 करोड़ टीके लगने तक की अवधि में कांग्रेस समेत विपक्षी दलों का रवैया निराशाजनक रहा है। इन लोगों ने अपने ही वैज्ञानिकों की क्षमताओं पर सवाल उठाकर देश का अपमान किया। वैक्सीन को कभी भाजपा की वैक्सीन कहा, तो कभी उसकी क्वालिटी पर सवाल उठाकर देश को बदनाम किया। लेकिन विपक्ष की इन तमाम कोशिशों के बावजूद देश के लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी तथा देश के वैज्ञानिकों पर भरोसा जताया और भारत चीन के बाद दुनिया का ऐसा दूसरा देश बन गया है, जिसमें 100 करोड़ टीके लगाए जा चुके हैं।
प्रजापति ने 100 करोड़ वैक्सीनेशन होने पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी देश में सबसे अधिक टीकाकरण के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान तथा टीकाकरण के मामले में नं. 1 प्रदेश बनने पर मध्यप्रदेश के नागरिकों को बधाई दी है।
इसके साथ ही प्रजापति ने भारतीय जनता पार्टी के उन लाखों कार्यकर्ताओं को भी धन्यवाद दिया है, जिन्होंने टीकाकरण को एक जनआंदोलन बना दिया और उसमें सफलता हासिल की।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments