Homeमध्यप्रदेशसरकारी दफ्तरों में अभी 5 दिन ही होगा कामकाज

सरकारी दफ्तरों में अभी 5 दिन ही होगा कामकाज

शासकीय कार्यालयों में पाँच कार्य दिवसीय व्यवस्था 31 मार्च 2022 तक

ग्वालियर/ शासकीय कार्यालयों के कार्य-दिवस सप्ताह में 5 दिवस (सोमवार से शुक्रवार) की व्यवस्था 31 मार्च 2022 तक प्रभावशील रहेगी। उप सचिव सामान्य प्रशासन विभाग श्री डी.के. नागेंद्र ने बताया कि राज्य शासन द्वारा कोविड-19 महामारी की रोकथाम एवं बचाव के संबंध में सम्पूर्ण प्रदेश के शासकीय कार्यालयों के कार्य-दिवस सप्ताह में 5 दिवस (सोमवार से शुक्रवार) निर्धारित किए गये थे। यह आदेश 31 अक्टूबर 2021 तक प्रभावशील है, जिसे 31 मार्च 2022 तक बढ़ाया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा इस संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments