Homeखेलटी-20 वर्ल्ड कप 2021 :पाकिस्तान से हार के बाद अपराजेय रहने...

टी-20 वर्ल्ड कप 2021 :पाकिस्तान से हार के बाद अपराजेय रहने का भारत का रिकॉर्ड टूटा

टी-20 वर्ल्ड कप 2021 में भारतीय क्रिकेट टीम सुपर 12 के ग्रुप-2 में रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ हाई वोल्टेज मुकाबले में सात विकेट पर केवल 151 रन ही बना सकी और टीम को 10 विकेट से शर्मनाक हार का मुंह देखना पड़ा। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में कप्तान विराट कोहली के अर्धशतक के अलावा और कोई बल्लेबाज का बल्ला नहीं चल पाया। गेंदबाजी में भी भारतीय टीम बुरी तरह पीछे रह गई और वो पाकिस्तान के एक भी बल्लेबाज को आउट नहीं कर पाई। इस हार के साथ वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ अपराजेय रहने का भारत का रिकॉर्ड टूट गया है। वर्ल्ड कप के किसी भी प्रारुप में पाकिस्तान की टीम ने पहली बार भारत को मात दी है और वो भी करारी मात दी है। पाकिस्तान की टीम टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक एक बार भी 10 विकेट से नहीं जीती थी और वहीं, भारतीय टीम अबतक एक बार भी टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 10 विकेट से नहीं हारी थी। लेकिन इस बार दोनों रिकॉर्ड टूट गए। भारत को पहली बार टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 10 विकेट से हार मिली जबकि पाकिस्तान की टीम पहली बार 10 विकेट से जीतने में सफल रहीं।

बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान की जोड़ी ने इतिहास बदल दिया है। दोनों खिलाड़ियों ने अपने दम पर टीम को भारत के खिलाफ वर्ल्ड कप मुकाबले में 10 विकेट से कभी न भूलने वाली जीत दिला दी है। भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर 151 रन टांगे, जिसके जवाब में पाकिस्तान ने यह लक्ष्य बिना कोई विकेट गंवाए ही हासिल कर लिया। टीम की तरफ से कप्तान बाबर आजम ने 68 जबकि मोहम्मद रिजवान ने 79 रनों की धांसू पारी खेली। टीम इंडिया की तरफ से मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार जैसे दिग्गज गेंदबाज एक भी विकेट नहीं हासिल कर सके। बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान की सलामी जोड़ी ने अकेले दम पर अपनी टीम को भारत के खिलाफ 10 विकेट से बड़ी जीत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों ने 17.5 ओवरों में 152 रन जोड़े।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments