Homeविदेशकंगाल पाक को मिली सऊदी से 3 अरब डॉलर की 'भीख'

कंगाल पाक को मिली सऊदी से 3 अरब डॉलर की ‘भीख’

नया पाकिस्तान का नारा लेकर सत्ता में आए इमरान खान ने पाकिस्तान की हालत खराब कर दी है। पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था खस्ताहाल है, आवाम महंगाई से बेहाल है और देश तेजी से कंगाली की ओर बढ़ रहा है, ऐसे में पड़ोसी मुल्क के लिए डूबते को तिनके का सहारा बनकर सऊदी अरब सामने आया है। कंगाली की कगार पर खड़े पाकिस्तान को सऊदी ने बड़ी राहत दी है। सऊदी अरब ने कहा है कि वह पाकिस्तान के केंद्रीय बैंक में 3 बिलियन अमेरिकी डॉलर जमा कर रहा है, ताकि विदेशी भंडार के साथ नकदी की कमी वाले देश पाकिस्तान की मदद की जा सके। जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार को सऊदी फंड फॉर डेवलपमेंट ने यह घोषणा की।

द सऊदी फंड फॉर डेवलपमेंट ने कहा कि वह स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान (एसबीपी) में 3 अरब डॉलर जमा कर रहा है। इतना ही नहीं, बयान में कहा गया कि एक आधिकारिक निर्देश जारी किया गया है, जिसके तहत इस साल तेल उत्‍पादों के व्‍यापार के वित्‍तपोषण के लिए पाकिस्‍तान को 1.2 अरब डॉलर दिया जाएगा। सऊदी अरब ने पाकिस्‍तान को ऐसे वक्त में यह राहत दी है, जब पड़ोसी मुल्क आर्थिक संकट से जूझ रही है और उसकी अर्थव्‍यवस्‍था दिवालिया होने की कगार पर है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments