Homeदेशउपचुनावों में भाजपा का दबदबा मध्यप्रदेश, असम और तेलंगाना में भाजपा...

उपचुनावों में भाजपा का दबदबा मध्यप्रदेश, असम और तेलंगाना में भाजपा आगे हिमाचल और राजस्थान में कांग्रेस  को बढ़त

14 राज्यों में 3 लोकसभा और 29 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए काउंटिंग जारी है। अब तक के ताजा रुझान में मध्यप्रदेश, असम और तेलंगाना में भाजपा आगे चल रही है जबकि हिमाचल और राजस्थान में कांग्रेस  को बढ़त मिली हुई है। वहीं पश्चिम बंगाल की बात करें तो यहां चारों सीटों पर तृणमूल कांग्रेस आगे चल रही है।
राज्य सीट आगे पीछे जीत
मध्य प्रदेश खंडवा भाजपा  कांग्रेस
हिमाचल प्रदेश मंडी कांग्रेस भाजपा कांग्रेस(प्रतिभा सिंह)
दादरा व नगर हवेली दादरा व नगर हवेली शिवसेना भाजपा
विधानसभा सीट

सीट आगे पीछे जीत
पृथ्वीपुर भाजपा कांग्रेस
रैगांव कांग्रेस भाजपा
जोबट भाजपा कांग्रेस
मध्यप्रदेश जोबट में भाजपा प्रत्याशी सुलोचना रावत 6 हजार वोटों से जीत गई हैं। सिर्फ डाक मतपत्रों की गिनती शेष रह गई है। विधानसभा उपचुनाव के ठीक पहले कांग्रेस छोड़कर आई सुलोचना चौथी बार विधायक बनी हैं। वे अब तक 5 बार विधानसभा चुनाव लड़ चुकी हैं।

रैगांव और पृथ्वीपुर में भी तस्वीर साफ होने लगी है। रैगांव में कांग्रेस की कल्पना वर्मा ने 7 हजार से ज्यादा की बढ़त बना ली है, हालांकि अभी भी नौ राउंड की गिनती बाकी है। 14वें राउंड के नतीजे आने के बाद रैगांव से बीजेपी प्रत्याशी प्रतिमा बागरी का चेहरा उतर गया। उन्होंने परिणाम घोषित होने से पहले हार मान ली और हाथ जोड़ते हुए मतगणना स्थल छोड़ दिया है, जबकि कांग्रेस की कल्पना ने विक्टरी साइन दे दिया है। पृथ्वीपुर में भाजपा की लीड भी सात हजार से ज्यादा है। खंडवा में मतगणना के आंकड़ों में गड़बड़ी को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी राजनारायण सिंह पुरनी एडीएम पर भड़क गए। उन्होंने कहा कि यह काम करने का क्या तरीका है? क्या यही व्यवस्था है?

जोबट में कांग्रेस ने आखिरी दौर में वापसी की है। 21 राउंड तक आगे रहीं भाजपा की सुलोचना रावत की 13 हजार 794 वोट की लीड 27वें राउंड में घटकर 9 हजार 62 रह गई है, लेकिन कांग्रेस की जीत फिर भी मुश्किल है, क्योंकि सिर्फ दो राउंड की गिनती बची है।

खंडवा में भी 48 हजार से अधिक वोटों से भाजपा के ज्ञानेश्वर पाटिल कांग्रेस के राजनारायण सिंह पुरनी से बढ़त लिए हुए हैं। भाजपा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल का रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों की जीत है। पृथ्वीपुर में भाजपा ने सातवां राउंड फिर जीत लिया है। खंडवा में कांग्रेस ने काउंटिंग के आंकड़े गलत प्रदर्शित करने पर जिला निर्वाचन अधिकारी से शिकायत दर्ज कराई है।

रैगांव सीट पर 14वें राउंड में भी कांग्रेस की बढ़त बरकरार है। यहां से कांग्रेस प्रत्याशी कल्पना वर्मा भाजपा की प्रतिमा बागरी से 6 हजार 285 वोट से आगे हैं। सतना जिले की रैगांव सीट पर कांग्रेस 31 सालों से जीत नहीं सकी है। यह सीट पूर्व मंत्री जुगुल किशोर बागरी के निधन के बाद खाली हुई थी। भाजपा ने बागरी परिवार से किसी को टिकट न देकर प्रतिमा बागरी को नए चेहरे के रूप में उतारा था।

पृथ्वीपुर में 14वें राउंड तक भाजपा 7 हजार 304 वोटों से आगे है। कांग्रेस नितेन्द्र सिंह राठौर कुल वोट 45 हजार 519 मिले हैं, जबकि बीजेपी शिशुपाल यादव कुल 52 हजार 825 वोट मिले हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments