Homeग्वालियर अंचलकेन्द्रीय मंत्री सिंधिया दो दिवसीय प्रवास पर अपने गृहनगर ग्वालियर रहेंगे

केन्द्रीय मंत्री सिंधिया दो दिवसीय प्रवास पर अपने गृहनगर ग्वालियर रहेंगे

स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होने के साथ ही विकास कार्यों एवं पर्यटन की करेंगे समीक्षा

ग्वालियर / केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया 8 व 9 नवम्बर को ग्वालियर प्रवास पर रहेंगे। दो दिवसीय भ्रमण में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया 8 नवम्बर को दोपहर 1.30 बजे आनंदनगर में रजक समाज द्वारा आयोजित सम्मेलन में शामिल होंगे। इसके पश्चात अपरान्ह 3 बजे जीवाजी विश्वविद्यालय में आयोजित सेमीनार में भाग लेंगे। श्री सिंधिया इसके पश्चात अपरान्ह 4.45 बजे आईआईटीटीएम सभागार में आयोजित उद्भव पत्रकार सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। सायं 6 बजे शालीमार गार्डन ठाठीपुर में आयोजित दिवाली मिलन समारोह में शिरकत करेंगे।
केन्द्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 9 नवम्बर को प्रात: 9 बजे कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में विकास कार्यों के साथ पर्यटन की समीक्षा भी करेंगे। श्री सिंधिया प्रात: 10.30 बजे शीतला माता मंदिर दर्शन करने जायेंगे। इसके पश्चात प्रात: 11.15 बजे स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे और प्रात: 11.45 बजे आईपीएस कॉलेज में आयोजित ब्राम्हण समाज के दिवाली मिलन समारोह में शामिल होंगे।
केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया दोपहर 2.45 बजे मुरैना जिले के जौरा में महात्मा गाँधी आश्रम पहुँचकर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके पश्चात वे आगरा की ओर प्रस्थान करेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments