Homeखेलटी-20 में आज कोहली खेलेंगे बतौर कप्तान आखिरी मुकाबला

टी-20 में आज कोहली खेलेंगे बतौर कप्तान आखिरी मुकाबला

आज खेलेंगे बतौर कप्तान आखिरी मुकाबला
टूर्नामेंट के शुरू होने से लगभग एक महीने पहले ही विराट कोहली ने टी-20 वर्ल्ड कप के बाद T-20I फॉर्मेट से कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया था। कोहली ने सोशल मीडिया पर लिखा था- मैं बेहद सौभाग्यशाली रहा हूं कि मुझे न केवल भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला, बल्कि अपनी पूरी क्षमता के साथ इसकी कप्तानी करने का भी मौका मिला। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान के तौर पर मेरी यात्रा का साथ देने वाले हर एक इंसान को मैं शुक्रिया कहता हूं। टीम के लड़कों, सपोर्ट स्टाफ, सिलेक्शन कमेटी, कोच और हमारी जीत की प्रार्थना करने वाले हर भारतीय के बिना मैं ये नहीं कर सकता था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments