ग्वालियर। दीपावली के अवसर पर ग्वालियर प्रेस क्लब एवं मध्य प्रदेश पत्रकार संघ के तत्वावधान में पत्रकारों का दीपावली मिलन समारोह एवं अन्नकूट का आयोजन शनिवार 13 नवम्बर को ग्वालियर प्रेस क्लब परिसर में आयोजित किया जायेगा। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 8 बजे सुन्दरकाण्ड पाठ से होगी। यह जानकारी देते हुये ग्वालियर प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेश शर्मा सचिव सुरेश शर्मा ने बताया कि आज वुधवार को ग्वालियर प्रेस क्लब में आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया। पत्रकारों का दीपावली मिलन समारोह प्रात: 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित किया जायेगा। बैठक में मध्य पत्रकार संघ के अध्यक्ष सुरेन्द्र माथुर, वरिष्ठ पत्रकार सुरेश सम्राट , राकेश अचल, गुरुशरण सिंह, प्रदीप तोमर,प्रवीण मिश्रा, संजय त्रिपाठी, जोगेन्द्र सेन, हरिश चन्द्रा, दिनेश राव, रमन पोपली, रवि शेखर, परेश मिश्रा, श्याम पाठक, रामकिशन कटारे, इलेक्ट्रोनिक मीडिया के अध्यक्ष राज दूबे, विनोद शर्मा, सुनील पाठक, जावेद खान, अमित श्रीवास्तव, नासिर गौरी, विनोद शर्मा न्यूज़ स्टेट, मनोज चौबे, करण मिश्रा , राकेश झा ,उपेन्द्र तोमर, मचल सिंह, राजेश जायसवाल , मुकेश बॉथम, जयदीप सिकरवार सहित जनसम्पर्क अधिकारी मधु सोलापुकर्, हितेन्द्र भदौरिया अन्य पत्रकार उपस्थित थे।
प्रेस क्लब एवं मध्यप्रदेश पत्रकार संघ का दीपावली मिलन समारोह एवं अन्नकूट 13 को
RELATED ARTICLES