देशभर में तुलसी विवाह औरदेवउठनी एकादशी की धूम है। जो लोग उदयातिथि मानते हैं वे 15 को तथा अनेक स्थानों पर आज यह त्यौहार मनाया जा रहा है। हिंदू धर्म में तुलसी पूजा (Tulsi Puja) और तुलसी विवाह (Tulsi Vivah 2021) का विशेष महत्व है. कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी के दिन तुलसी और शालीग्राम विवाह का प्रावधान है. इस एकादशी के दिन पूरे विधि-विधान के साथ तुलसी विवाह किया जाता है. इस साल तुलसी विवाह 15 नवंबर, सोमवार के दिन है. बता दें कि कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवउठनी एकादशी (Dev Uthani Ekadashi 2021) के नाम से जाना जाता है. इस दिन भगवान विष्णु (Lord Vishnu) चार माह के बाद योग निद्रा से उठते हैं और अपना कार्यभार संभालते हैं.
देवउठनी एकादशी के दिन से मांगलिक कार्यों की शुरुआत होती है. बता दें कि एकादशी तिथि 15 नवंबर सुबह 6 बजकर 38 मिनट तक है, जिस वजह से तुलसी विवाह 15 नवंबर के दिन किया जाएगा. और एकादशी का व्रत 14 नवंबर को रखा जाएगा.