केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के इकलौते पुत्र व सिंधिया राजवंश के युवराज महाआर्यमन सिंधिया का जन्मदिन आज जयविलास मैंन धूमधाम से मनाया गया अंचलभर से आये हजारों युवाओं व सिंधिया समर्थकों का ऐसा हुजूम उमड़ा की महाआर्यमन सिंधिया को महल की ऊपरी मंजिल पर जाकर अपने समर्थकों को अभिवादन करना पड़ा।

राजपरिवार के सदस्य युवराज महाआर्यमन सिंधिया हैं, जो केन्द्रीय मंत्री व सिंधिया राजघराने के प्रमुख ज्योतिरादित्य सिंधिया के पुत्र हैं का आज जन्म दिवस भव्य रूप से मनाया गया। आज भाजपा कार्यकर्ताओं से लेकर सामाजिक व राजनैतिक संगठन के लोगों ने भी जयविलास पैलेस पहुंच कर उन्हे बधाई एवं शुभकामनायें दी।
आज युवराज महाआर्यमन सिंधिया के जन्म दिवस पर शहर भर में सिंधिया समर्थकों ने होर्डिंग्स लगाकर उन्हें बधाई दी थी, भाजपा कार्यकर्ता व नेता भी युवराज के जन्म दिवस पर अभिनंदन के लिये पलक पांवडे बिछाये रहे। स्वयं प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट की ओर से एक-एक पेज के विज्ञापन जारी किये गये। उनके पुत्र भी ग्वालियर में अपने सांवेर से आये समर्थकों के साथ डटे रहे।
युवराज के जन्म दिवस सेलिब्रेशन के लिये भारी संख्या में लगे होर्डिग्स , बैनर से शहर पटा पडा था। कांग्रेस से आये सिंधिया समर्थक भाजपाइयों के साथ आम भाजपा कार्यकर्ता भी जयविलास पैलेस पहुंचे और युवराज को जन्म दिवस की बधाई दी। युवराज महाआर्यमन सिंधिया भी अपने जन्म दिवस पर उमडी भीड़ व उनकी मिली बधाईयों को लेकर प्रसन्नचित दिखाई दिये। हालांकि आज केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर में नहीं थे, लेकिन उनकी पत्नी व महाआर्यमन सिंधिया की माताश्री महारानी प्रियदर्शनी राजे व दादी राजमाता माधवी राजे सिंधिया सहित अन्य पूरा परिवार ग्वालियर में ही थी।
कार्यकर्ता केक लेकर आये, मिठाई मिली
युवराज महाआर्यमन सिंधिया के लिये उनके समर्थक व भाजपाई दर्जनों की संख्या में बर्थडे केक लेकर आये। केक काटने के बाद सभी कार्यकर्ताओं व प्रशंसकों को महाआर्यमन ने मिठाई भी खिलाई। हर प्रशंसक व कार्यकर्ता महाआर्यमन से मिलने व अभिवादन के लिये उतावला दिखाई दिया। ख़बर लिखे जाने तक जयविलास में युवराज के जन्मदिन का जश्न जारी था।