प्लेबैक सिंगर शैलेंद्र सिंह और 2020 के लिए संगीतकार जोड़ी आनंद-मिलिंद को लता मंगेशकर सम्मान के लिए चयनित किया है। इसी तरह 2019 के लिए अशोक मिश्रा और 2020 के लिए अमिताभ भट्टाचार्य को किशोर कुमार सम्मान से नवाजा जाएगा। पिछले साल कोरोना की वजह से पुरस्कारों की घोषणा नहीं हो सकी थी। इस वजह से इस साल 2019 और 2020 के लिए पुरस्कार घोषित किए गए हैं। राज्य सरकार की ओर से 23 राष्ट्रीय और 9 राज्य स्तरीय सम्मान प्रदान किए

मध्य प्रदेश सरकार के संस्कृति विभाग ने 2019 ,20 के लिए अपने कला संगीत आदि के तमाम प्रतिष्ठित सम्मानों की आज घोषणा कर दी। ग्वालियर घराने की जानीमानी संगीत गायिका मीता पंडित को 2019 के लिए प्रतिष्ठित कुमार गंधर्व सम्मान प्रदान किया गया है। इसी क्रम में प्लेबैक सिंगर शैलेंद्र सिंह और 2020 के लिए संगीतकार जोड़ी आनंद-मिलिंद को लता मंगेशकर सम्मान के लिए चयनित किया है। इसी तरह 2019 के लिए अशोक मिश्रा और 2020 के लिए अमिताभ भट्टाचार्य को किशोर कुमार सम्मान से नवाजा जाएगा। पिछले साल कोरोना की वजह से पुरस्कारों की घोषणा नहीं हो सकी थी। इस वजह से इस साल 2019 और 2020 के लिए पुरस्कार घोषित किए गए हैं। राज्य सरकार की ओर से 23 राष्ट्रीय और 9 राज्य स्तरीय सम्मान प्रदान किए जाते हैं।
सम्मान के लिए इन्हें चयनित किया गया हैः
1. राष्ट्रीय कबीर सम्मान (पुरस्कार राशि 3 लाख रुपये): डॉ. बिनय राजाराम (भोपाल, 2019), मनोज श्रीवास्तव (2020)
2. कालिदास सम्मान (शास्त्रीय संगीत, पुरस्कार राशि 2 लाख रुपये): अभय नारायण मलिक (नोएडा, 2019), पं. भजन सोपोरी (दिल्ली, 2020)
3. कालिदास सम्मान (शास्त्रीय नृत्य, पुरस्कार राशि 2 लाख रुपये): सुनयना हजारीलाल (मुंबई, 2019), शांता-वीपी धनंजयन (चेन्नई, 2020)
4. कालिदास सम्मान (रूपंकर कलाएं, 2 लाख रुपये): परमजीत सिंह (दिल्ली, 2019), ध्रुव मिस्त्री (बड़ौदा, 2020)
5. कालिदास सम्मान (रंगकर्म, 2 लाख रुपये): डॉ. अनिल रस्तोगी (लखनऊ, 2019), वामन केन्द्रे (मुंबई, 2020)
6. मैथिलीशरण गुप्त सम्मान (2 लाख रुपये): डॉ. शिवकुमार तिवारी (जबलपुर, 2019), डॉ. सच्चिदानंद जोशी (नई दिल्ली, 2020)
7. किशोर कुमार सम्मान (2 लाख रुपये): अशोक मिश्रा (मुंबई, 2019), अमिताभ भट्टाचार्य (मुंबई, 2020)
8. लता मंगेशकर सम्मान (2 लाख रुपये): शैलेंद्र सिंह (मुंबई, 2019), आनंद-मिलिंद (मुंबई, 2020)
9. इकबाल सम्मान (2 लाख रुपये): जकिया मसहदी (पटना, 2019), प्रो. अली अहमद फातमी (इलाहाबाद, 2020)
10. शरद जोशी सम्मान (2 लाख रुपये): कैलाश मंडलेकर (हरदा, 2019), विजय मनोहर तिवारी (भोपाल, 2020)
11. नानाजी देशमुख सम्मान (2 लाख रुपये): नर्मदा (खरगौन, 2019), गौमुखी सेवा धाम (कोरबा, 2020)
12. कुमार गंधर्व सम्मान (1.25 लाख रुपये): मीता पंडित (दिल्ली, 2019), सुचिस्मिता-देबोप्रिया (ठाणे, 2020)
13. शिखर सम्मान (हिंदी साहित्य, 1 लाख रुपये): शैवाल सत्यार्थी (ग्वालियर, 2019), हरी जोशी (भोपाल, 2020)
14. शिखर सम्मान (उर्दू साहित्य, 1 लाख रुपये): नईम कौसर (भोपाल, 2019), देवी शरण (भोपाल, 2020)
15. शिखर सम्मान (संस्कृत साहित्य, 1 लाख रुपये): रामेश्वर प्रसाद गुप्त (दतिया, 2019), रहसबिहारी द्विवेदी (जबलपुर, 2020)
16. शिखर सम्मान (रूपंकर कलाएं, 1 लाख रुपये): देवीलाल पाटीदार (भोपाल, 2019), मनीष पुष्कले (दिल्ली/भोपाल, 2020)
17. शिखर सम्मान (नाटक, 1 लाख रुपये): वैशाली गुप्ता (भोपाल, 2019), केजी त्रिवेदी (भोपाल, 2020)
18. शिखर सम्मान (नृत्य, 1 लाख रुपये): चंद्रमाधव बारीक (भोपाल, 2019), अल्पना वाजपेयी (भोपाल, 2020)
19. शिखर सम्मान (संगीत, 1 लाख रुपये): प्रभाकर लक्ष्मण गोहदकर (ग्वालियर, 2019), सज्जनलाल ब्रह्मभट्ट (भोपाल, 2020)
20. शिखर सम्मान (जनजातीय एवं लोक कलाएं, 1 लाख रुपये): अग्नेश केरकेट्टा (भोपाल, 2019), पूर्णिमा चतुर्वेदी (भोपाल, 2020)
21. शिखर सम्मान (दुर्लभ वाद्य वादन): बाबूलाल भोला (सागर, 2019), डॉ. वर्षा अग्रवाल (इंदौर, 2020)