गुना, शिवपुरी एवं अशोकनगर में खाद की पर्याप्त उपलब्धता के लिए केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने रासायनिक एवं उवर्रक मंत्री से बात की
रासायनिक एवं उवर्रक मंत्री ने तीनों जिलों के लिए एक एक रैक तुरंत रवाना करने का निर्देश प्रदान किया
नई दिल्ली /रबी सीजन में फसलों के लिए पर्याप्त खाद की उपलब्धता के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार लागातार प्रयासरत है। गुना, शिवपुरी एवं अशोकनगर में पर्याप्त मात्रा में उवर्रक उपलब्ध हो सके, इसके लिए भारत सरकार के नागरिक उड्डयन मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बुधवार को भारत सरकार के रासायनिक एवं उवर्रक मंत्री श्री मनसुख मांडविया से बात करके तीनो जिलों गुना, शिवपुरी एवं अशोकनगर के लिए एक एक रैक यूरिया खाद उपलब्ध कराने के लिए आग्रह किया।
श्री सिंधिया के अनुरोध पर मंत्री श्री मांडविया ने शिवपुरी एवं अशोकनगर के लिए एक एक रैक खाद एवं गुना के लिए कुल 6400 मीट्रिक टन खाद तुरंत उपलब्ध कराने के लिए विभाग के अधिकारियों को दिया।
रसायन एवं उवर्रक विभाग ने जानकारी दी है कि अशोकनगर एवं शिवपुरी के लिए एक एक रैक का इंडेंट जारी हो गया है, कल तक एक एक रैक दोनो जिलों को उपलब्ध हो जाएगा, वहीं गुना के लिए कुल 6400 मीट्रिक टन खाद सड़क मार्ग से रवाना हो चुकी है, ये भी कल तक गुना आ जायेगी।
सिंधिया की पहल पर उवर्रक मंत्री ने गुना, शिवपुरी , अशोकनगर के लिए तुरंत रवाना किये रैक
RELATED ARTICLES