कॉमेडियन मल्लिका दुआ ने शनिवार को जानकारी दी है कि उनके पिता वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ का निधन हो गया है.
हिंदी पत्रकारिता के एक मजबूत स्तंभ माने जाने वाले विनोद दुआ लगभग तीस वर्षों तक टीवी, अख़बार से लेकर इंटरनेट के माध्यम से अपनी बात रखते रहे.
पिछले कुछ समय से विनोद दुआ अस्पताल में थे. और उनकी बेटी मल्लिका दुआ अपने पिता से जुड़े अपडेट देती रही हैं.
मल्लिका दुआ ने बताया है कि उनके पिता विनोद दुआ का अंतिम संस्कार रविवार को लोधी क्रिमेटोरियम में किया जाएगा.