राजनीतिक गलियारों में आज एक वीडियो ने कंग्रेस हाईकमान के होश उड़ाकर रख दिए हैं, इसे देखकर यह चर्चा जोर पकड़ गई है कि क्या मध्यप्रदेश के कांग्रेस विधायकों में एकबार फिर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सेंधमारी करने में कामयाब हो गए हैं,यह भी चर्चा जोरों पर है कि ग्वालियर से कांग्रेस के फायरब्रांड एम एल ए शीघ्र ही भाजपा का दामन थामने वाले हैं।
दरअसल केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया। ग्वालियर दौरे पर हैं। रविवार Kओ दीनदयाल नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोकार्पण कार्यक्रम में पहुंचे थे । इसी दौरान कांग्रेस विधायक सतीश सिकरवार को भी मंच पर आने के लिए बुलाया गया मच पर चढ़कर आने के दौरान कांग्रेस विधायक सतीश सिकरवारों ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के पैर छुए साथ ही पूर्व मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता माया सिंह के भी पेर छूकर प्रणाम किया।
उल्लेखनीय है की कुछ दिन पूर्व ही श्री सिकरवार ने पार्टी लाइन से हटकर वीर सावरकर के व्यक्तित्व की भी सरहाना की थी जिसे कांग्रेस ने बेहद गम्भीरता से लिया था। अब उनके द्वारा वर्तमान में मध्यप्रदेश में कांग्रेस के कट्टर दुश्मन ज्योतिरादित्य सिंधिया के सार्वजनिक कार्यक्रम में पैर छूने की घटना को लेकर तमाम बातें की जा रही है। इसे उनके द्वारा शीघ्र ही अपनी पुरानी राजनीतिक पार्टी भाजपा में घर वापसी से जोड़कर भी देखा जा रहा है।