Homeग्वालियर अंचलग्वालियर में कोरोना की डरावनी चाल मिले 58 मरीज सिंधिया के पीए...

ग्वालियर में कोरोना की डरावनी चाल मिले 58 मरीज सिंधिया के पीए से लेकर डॉक्टर सहित अनेक संक्रमित

 

ग्वालियर  में मंगलवार को 58  कोरोना संक्रमित मिलने के बाद हड़कम्प मच गया है। उधर  केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के PA पाराशर और उनके बेटे पॉजिटिव आए हैं। नीदरलैंड में नौकरी करने वाला 42 साल का शख्स, उसकी पत्नी और 6 साल का बेटा संक्रमित मिला है। ये लोग 16 दिसंबर को ग्वालियर आए थे। वापस जाने के लिए उन्होंने अपना सैंपल दिया तो तीनों संक्रमित पाए गए। जनकगंज डिस्पेंसरी के वरिष्ठ चिकित्सक को खांसी, जुकाम और बुखार था। उन्होंने जांच कराई, तो वह भी संक्रमित निकले। बीमार होने से पहले वह अस्पताल में मरीज देख रहे थे। डॉक्टर कोरोना की दूसरी लहर में भी संक्रमित हुए थे। जिला अस्पताल मुरार में पदस्थ 39 साल का कर्मचारी भी संक्रमित निकला है

मध्यप्रदेश में 24 घंटे में कोरोना के 308 केस मिले हैं। इंदौर फिर कोरोना ब्लास्ट हुआ। यहां 137 केस आए हैं। गृहमंत्री और इंदौर के प्रभारी मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि इंदौर में मिले केस में आधे ओमिक्रॉन और आधे डेल्टा वैरिएंट के हैं। घातक डेल्टा वैरिएंट ही प्रदेश में दूसरी लहर लाया था। हजारों लोग मारे गए थे।

एक दिन पहले प्रदेश में 221 केस आए थे। अब एक्टिव केस बढ़कर 1029 हो गए हैं। संक्रमितों में कलेक्टर, SDM और डॉक्टर भी शामिल हैं। सिंधिया के PA भी पॉजिटिव आए हैं। भोपाल में आज दोपहर 3.30 बजे तो इंदौर में शाम 7 बजे क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक होना है। इसमें पाबंदियों पर फैसला लिया जाएगा।

संक्रमितों में इनमें एक SDM अक्षय मरकाम भी शामिल हैं। यहां 1 मरीज की मौत भी हुई है। 21 दिसंबर को भी दो मौतें हो चुकी हैं। इंदौर में संक्रमण दर बढ़कर 1.85 हो गई है। भोपाल 69 नए केस मिले हैं। दतिया कलेक्टर संजय कुमार, उनकी पत्नी और परिवार के दो अन्य सदस्य भी पॉजिटिव हो गए हैं। कलेक्टर की बेटी दो दिन पहले ही दिल्ली से लौटी थी।

उधर भोपाल में मंगलवार को 5792 सैंपल में से 69 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें एक IAS अफसर की रिपोर्ट भी पॉजिटिव है। इन्हें हल्के लक्षण थे। अभी वह होम आइसोलेट हैं। शहर में एक्टिव मरीजों की संख्या 190 पहुंच गई है। इसमें 174 होम आइसोलेशन और 16 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। भोपाल में CRPF के तीन और जवानों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उनकी ट्रैवल हिस्ट्री है।

रोको-टोको अभियान के तहत की जाए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश

कोविड-19 संक्रमण से बचाव, उपचार, टीकाकरण एवं तीसरी लहर को दृष्टिगत रखते हुए जिले में रोको-टोको अभियान, मास्क का उपयोग एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन सुनिश्चित करने हेतु अभियान चलाया जा रहा है।
कलेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारियों, तहसीलदारों के साथ ही इंसीडेंट कमाण्डरों को निर्देशित किया है कि प्रतिदिन पुलिस कंट्रोल रूम प्रभारी श्री अनिल भदौरिया मोबा. 7697774476 एवं निरीक्षक श्री प्रभाकर पाराशर मोबा. 7049160870 से जिले के थाना क्षेत्रों में लगने वाले पुलिस चैकिंग प्वॉइंटों की जानकारी प्राप्त कर रोको-टोको अभियान, मास्क का उपयोग एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन सुनिश्चित करें। की गई कार्रवाई से प्रतिदिन जिला प्रशासन को भी अवगत कराने हेतु फोटोग्राफ ग्रुप पर शेयर किए जाएं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments