Homeमध्यप्रदेशमप्र पाठय पुस्तक निगम के नव नियुक्त अध्यक्ष शैलेन्द्र बरूआ ने ...

मप्र पाठय पुस्तक निगम के नव नियुक्त अध्यक्ष शैलेन्द्र बरूआ ने स्कूली किताबों में नैतिक शिक्षा की बात कही

ग्वालियर/ मप्र पाठय पुस्तक निगम के नव नियुक्त अध्यक्ष शैलेन्द्र बरूआ ने कहा कि स्कूली छात्रों को उनकी अध्ययन पुस्तकें सहज उपलब्ध होंनी चाहिये और उसमें छात्रों को नैतिक शिक्षा , तकनीकी शिक्षा सहित स्वरोजगार आधारित भी होनी चाहिये, ताकि छात्र-छात्राएं वर्तमान में विश्व पटल पर क्या हो रहा है यह जान सके।
पाठय पुस्तक निगम अध्यक्ष शैलेन्द्र बरूआ ने आज मंशापूर्ण हनुमान मंदिर स्टेशन पुल के पास एक कार्यक्रम में उक्त उदगार व्यक्त किये। बरूआ का यहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने संतोष सिकरवार के नेतृत्व में स्वागत किया। इस मौके पर रामेश्वर सिंह भदौरिया, राजेश दुबे, विनोद शर्मा, गिर्राज मित्तल, विनोद गुर्जर, गज्ञैरव मिश्रा भी उपस्थित थे।
बरूआ ने अपने स्वागत पर सभी कार्यकर्ताओं का दिल से आभार माना और कहा कि वह कार्यकर्ता हित में सदैव तैयार रहेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments