Homeउत्तरप्रदेशमुलायम की बहू अपर्णा यादव को भाजपा द्वारा चुनाव में उतारने की...

मुलायम की बहू अपर्णा यादव को भाजपा द्वारा चुनाव में उतारने की तैयारी , लखनऊ में सपाई का आत्मघाती ड्रामा

लखनऊ / उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित अन्य स्थानों पर सियासी पारा अब उफान मारता दिखाई दे रहा है। आज सुबह जहां समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर एक सपाई  खुद पर पेट्रोल डालकर  हंगामा करता दिखाई दिया वहीं  मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भाजपा द्वारा मुलायम सिंह की बहू अपर्णा यादव को कैंट विधानसभा से मैदान में उतारने का मन बना रही है। उनके भाजपा का दामन थामने की तैयारी है।

यूपी विधानसभा चुनाव टिकट को लेकर सभी दलों में खींचतानी चल रही है। इस बीच अलीगढ़ की छर्रा से पूर्व ब्लॉक प्रमुख ठाकुर तेजवीर सिंह को टिकट ना मिलने से आहत हुए आदित्य जुनूनी  ने लखनऊ समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर खुद पर पेट्रोल डालकर खुदकुशी की कोशिश की। घटना के समय मौके पुलिस ने उन्हें बचा लिया। घटना के बाद सपा कार्यालय के बाहर अफरातफरी मच गई।पुलिस ने आदित्य जुनूनी हिरासत में ले लिया है। पुलिस उन्हें कहां ले गई इसकी जानकारी अभी तक नहीं हो पाई।

आपको बता दें यूपी विधानसभा चुनाव के लिए सभी दल टिकट बांट रहे हैं। भाजपा और बसपा ने अपनी पहली लिस्ट जारी भी कर दी है। भाजपा की पहली लिस्ट जारी होने के बाद सियासी गलियारों में अटकलें तेज हो गई कि मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव भाजपा का दामन थाम सकती हैं। बीजेपी उन्हें कैंट  विधानसभा सीट के चुनाव लड़ा सकती है। चर्चा है कि इसके लेकर अपर्णा की बीजेपी से बात भी चल रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments