मकर संक्रांति से खरमास समाप्त हो गया। इस सीजन की पहली लग्न 20 जनवरी यानी आज है। पिछले साल नवंबर, दिसंबर में कम लग्न होने के कारण लोगों ने जनवरी, फरवरी में शादी तय की थी। क्योंकि नए साल में लग्न भी ज्यादा थी। लेकिन कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले व नई गाइडलाइन जारी होने के बाद लोगों में चिंताएं बढ़ गई हैं।
शादी का कार्ड बांटने के साथ आयोजन की अनुमति लेने के लिए सरकारी कार्यालयों का लोग चक्कर लगा रहे हैं। क्योंकि गाइडलाइन के अनुसार बंद हॉल में भी सीमित संख्या में ही लोगों के शामिल होने की अनुमति है। खुले मैदान में क्षमता के 50 फीसदी लोगों शामिल होने की छूट है। जिन लोगों के घरों में शादियां होनी थीं वे लोग तिथि नवंबर, दिसंबर में तय कर रहे हैं। संशय और डर के कारण बुकिंग कैंसिल की जा रही है।
छह माह में 73 दिन शुभ मुहूर्त
उत्थान ज्योतिष संस्थान के निदेशक पं. दिवाकर त्रिपाठी पूर्वांचली के अनुसार जनवरी से लेकर जुलाई तक 73 दिन शादी का शुभ मुहूर्त है। इसमें महीने के अनुसार मुहूर्त इस तरह है। इस बीच 14 मार्च से 14 अप्रैल तक खरमास रहेगा।
– जनवरी : 20, 22 , 23, 25 , 27, 28 , 29,30
– फरवरी : 5 , 6, 9 , 10 16 , 17, 18, 19
– अप्रैल : 15, 16, 17 ,18, 19, 20, 21, 22, 23, 27
– मई : 2,3, 4, 9, 10, 11, 12, 13, 14, 15, 16, 17, 18, 19, 20, 21, 24, 25, 26, 31
– जून : 1, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11, 12, 13, 14 , 15, 16, 17, 21, 22, 23
– जुलाई : 2, 3, 4,5, 6, 7, 8 , 9