Homeमध्यप्रदेशमंत्रीजी के झंडावंदन को साड़ों ने दी चुनौती, सुरक्षा कर्मी की...

मंत्रीजी के झंडावंदन को साड़ों ने दी चुनौती, सुरक्षा कर्मी की पसली तोड़ी

मध्य प्रदेश के भिंड में गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत की सुरक्षा में बड़ी चूक देखने को मिली है। मुख्य कार्यक्रम स्थल परेड ग्राउंड में झंडा वंदन के दौरान आवारा सांड घुस गए, जिन्हें निकालते वक्त दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

गणतंत्र दिवस के मौके पर भिंड के पुलिस परेड ग्राउंड में मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश सरकार में राजस्व मंत्री और भिंड प्रभारी गोविंद सिंह राजपूत द्वारा झंडा वंदन कार्यक्रम संपन्न किया जा रहा था। उसी बीच मंत्री के संबोधन के दौरान परेड ग्राउंड में वीआईपी गेट से अचानक दो आवारा सांड घुस गए। सांड अचानक परेड ग्राउंड में मंच की ओर बढ़ने लगे, तभी ड्यूटी पर तैनात उमरी थाने में पदस्थ हवलदार फोसू और आरक्षक राहुल तोमर ने गोवंश को निकालने कोशिश की, तभी अचानक सांडों ने दोनों पर हमला बोल दिया। हमले में उम्रदराज फोसू की तीन पसलियां टूट गई, साथ ही राहुल तोमर भी घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए ज़िला अस्पताल भर्ती कराया गया।

पुलिस सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल
गोवंश के हमले को देखकर अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और गोवंश को बाहर निकाला। साथ ही दोनों घायलों को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। सांडों के पुलिस परेड ग्राउंड में पहुंचने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इतनी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सांडों का परेड ग्राउंड में अंदर पहुंचना पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बड़ा सवालिया निशान लगा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments