टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी श्रीलंकाई टीम के लिए ओपनर खिलाड़ी पथुम निसंका ने दमदार पारी खेली. उन्होंने 53 गेंदों का सामना करते हुए 75 रन बनाए. निसंका की इस पारी में 11 चौके शामिल रही. वहीं कप्तान शनका ने तूफानी पारी खेली. वे 19 गेंदों में 47 रन बनाकर नाबाद रहे. ओपनर गुणाथिलका ने अच्छा योगदान दिया. उन्होंने 29 गेंदों का सामना करते हुए 38 रन बनाए. इसके अलावा कोई भी खिलाड़ी कुछ खास नहीं कर सका टीम इंडिया के लिए जसप्रीत बुमराह और युजवेंद्र चहल ने अच्छी गेंदबाजी की. बुमराह ने 4 ओवरों में 24 रन देकर एक विकेट लिया. वहीं चहल ने 4 ओवरों में 27 रन देकर एक विकेट लिया. इनके साथ-साथ भुवनेश्वर कुमार, रविंद्र जडेजा और हर्षल पटेल को भी एक-एक विकेट मिला.