Homeमनोरंजनबच्चन पांडे के प्रमोशन पर ब्लैक साड़ी में कृति सेनन का...

बच्चन पांडे के प्रमोशन पर ब्लैक साड़ी में कृति सेनन का दिलकश अंदाज

एक्ट्रेस कृति सेनन इन दिनों अक्षय कुमार संग अपनी आगामी फिल्म बच्चन पांडे का प्रमोशन करने में लगी हुई हैं। हाल ही में बच्चन पांडे का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज होने के बाद लव रोमांटिक सॉन्ग मेरी जान-मेरी जान रिलीज हुआ है। इस गाने में कृति और अक्षय कुमार में जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। इस गाने में सबसे खास यह है कि पूरे गाने के दौरान कृति अलग-अलग कलर की साड़ियों में दिखाई दे रही हैं और अब एक्ट्रेस ने ब्लैक साड़ी में अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में कृति सेनन का दिलकश अंदाज देख फैंस तारीफों के पुल बांध रहे हैं।
कृति सेनन
ब्लैक साड़ी में दिखाया स्टनिंग लुक-
कृति ने इंस्टाग्राम से जो स्टनिंग तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें देखा जा सकता है कि कृति ने ब्लैक साड़ी पहनी हुई है, जिसमें मैचिंग शाइन करते हुए सितारों से कढ़ाई की गई है। उन्होंने मैचिंग बैकलेस ब्लाउज के साथ इसे टीमअप किया है, तो वहीं कानों में उन्होंने ब्लैक मेटल के झुमके पहने हुए हैं। इस के साथ कृति ने लाइट मेकअप और स्मोकी कजरारी आंखों से लुक को कंप्लीट किया है। इस ओवर ऑल लुक में कृति बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही हैं और फैंस की भी उनकी तस्वीरें बेहद पसंद आ रही हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments