भोपाल /भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सुहास भगत की पूज्य माताजी श्रीमती शुभांगी भगत का शनिवार दोपहर इंदौर में दु:खद निधन हो गया । वे 78 वर्ष की थीं तथा कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहीं थीं।

. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मान. विष्णु दत्त शर्मा, सह संगठनमंत्री हितानंद शर्मा , सहित सरकार के अनेकों मंत्रीगण, प्रदेश पदाधिकारी भाजपा, आज इंदौर पहुँचे और सुहास भगत की माता जी के निधन पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
उनका अंतिम संस्कार आज इंदौर के राम बाग विश्राम घाट पर किया गया। अंतिम यात्रा उनके निवास 18, नुपुरश्री रेसिडेंसी,
ब्रजेश्वरी मेंन, गणेश धाम कॉलोनी, राधा रामेश्वर बिल्डिंग के पास,बंगाली चौराहा, इंदौर से प्रारंभ हुई।