Homeदेशहोली के रंगों की मस्ती में सराबोर हुआ देश

होली के रंगों की मस्ती में सराबोर हुआ देश

आज पूरे देश में होली का त्यौहार धूमधाम से मनाया जा रहा है. राजनीतिक नेताओं से लेकर खेल जगत तक बड़ी-बड़ी हस्तियां रंगों से सराबोर नजर आ रही हैं.मध्यप्रदेश के उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर  से लेकर मथुरा और देश की सरहद तक होली के ही रंग दिख रहे हैं. इससे पहले गुरुवार को देशभर में होलिका दहन का त्योहार मनाया गया.

आज पूरे देश में होली का त्यौहार धूमधाम से मनाया जा रहा है. राजनीतिक नेताओं से लेकर खेल जगत तक बड़ी-बड़ी हस्तियां रंगों से सराबोर नजर आ रही हैं. भारत के महान पूर्व बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर  ने भी होली का जश्न मनाया. उन्होंने ट्विटर पर अपनी फोटो शेयर की है, जिसमें वह रंगो से भी थाली पकड़े हुए नजर आ रहे हैं.

मध्य प्रदेश में उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में होली पूरी धूम-धाम से मनाई जा रही है. शुक्रवार सुबह भस्मारती के समय भगवान महाकाल का विशेष श्रृंगार किया गया. पुजारियों ने मंदिर में मौजूद भक्तों पर रंग और गुलाल डाला. भक्त इस होली के रंग में सराबोर नजर आए.

वृंदावन में होली के रंग

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर में होली के उत्सव की धूम देखते ही बन रही है. यहां बड़ी संख्या में भक्त जुटे हैं. हवा में गुलाल उड़ाया जा रहा है.

बीएसएफ जवानों की होली

जम्मू-कश्मीर में जवान भी होली के रंग में लोग डूबे हैं. देश की सुरक्षा में तैनात जवानों पर भी होली का रंग चढ़ा हुआ है. जम्मू के गजानसू इलाके में बीएसएफ के जवान होली की मस्ती डूबे नजर आए. नजर आ रहे हैं.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments