Homeमनोरंजनप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद अब योगी आदित्यनाथ ने की फिल्म 'द...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद अब योगी आदित्यनाथ ने की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स की तारीफ

विवेक अग्रिहोत्री (Vivek Agnihotri) निर्देशित फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ (The Kashmir Files) को जनता का बेशुमार प्यार मिल रहा है। फिल्म तेजी से बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर रही है। 11 मार्च को रिलीज हुई फिल्म द कश्मीर फाइल्स का कुल कलेक्शन 141.25 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म को क्रिटिक्स के साथ ही साथ तगड़ी माउथ पब्लिसिटी मिल रही है। फिल्म की तारीफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) भी कर चुके हैं, ऐसे में अब दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने को तैयार योगी आदित्यनाथ (Yogi adityanath) ने द कश्मीर फाइल्स को लेकर ट्वीट किया है। योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट में फिल्म की तारीफ की है और उनके इस ट्वीट को सोशल मीडिया यूजर्स खूब पसंद कर रहे हैं।

सीएम योगी का ट्वीट

Yogi Adityanath
@myogiadityanath
फिल्म #TheKashmirFiles मजहबी कट्टरता व आतंकवाद की अमानवीय विभीषिका को निर्भीकता से प्रकट करती है। निःसंदेह यह चलचित्र समाज व देश को जागरूक करने का काम करेगा। ऐसी विचारोत्तेजक फिल्म निर्माण के लिए पूरी टीम को बधाई देता हूं। @AnupamPKher @vivekagnihotri

दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुखिया बनने को तैयार योगी आदित्यनाथ के ट्विटर अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की गई है। इस फोटो में योगी के साथ द कश्मीर फाइल्स की टीम नजर आ रही है। इस फोटो को शेयर करते हुए योगी ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘फिल्म द कश्मीर फाइल्स मजहबी कट्टरता व आतंकवाद की अमानवीय विभीषिका को निर्भीकता से प्रकट करती है। निःसंदेह यह चलचित्र समाज व देश को जागरूक करने का काम करेगा। ऐसी विचारोत्तेजक फिल्म निर्माण के लिए पूरी टीम को बधाई देता हूं।’

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments