Homeमध्यप्रदेशअनुसूचित जाति मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक 24 को ग्वालियर में

अनुसूचित जाति मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक 24 को ग्वालियर में

केन्द्रीय मंत्री, मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता करेंगे मार्गदर्शन

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक 24 अप्रैल को ग्वालियर में आयोजित होगी। केन्द्रीय मंत्री श्री नरेन्द्रसिंह तोमर, मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालसिंह आर्य एवं पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी सहित वरिष्ठ नेता बैठक का मार्गदर्शन करेंगे।
अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. कैलाश जाटव ने बताया कि 24 अप्रैल को ग्वालियर में मोर्चा की एक दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति बैठक आहूत की गयी है, जिसमें मोर्चा के आगामी कार्यक्रमों एवं पार्टी द्वारा चल रहे विभिन्न अभियानों में मोर्चा की भूमिका पर विस्तृत चर्चा होगी। उन्होंने बताया कि भारत सरकार के कृषि मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर, पूर्व राज्यसभा सांसद श्री नारायण सिंह केसरी, मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालसिंह आर्य, राष्ट्रीय महामंत्री श्री भोला सिंह, पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मोर्चा के प्रदेश प्रभारी श्री पंकज जोशी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री चिंतामणि मालवीय बैठक में विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। बैठक में मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, स्थाई आमंत्रित सदस्य व विशेष आमंत्रित सदस्य शामिल होंगे

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments